Advertisement

पुण्यतिथि पर डीएवी कथारा में याद किए गए महात्मा एनडी ग्रोवर

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में डीएवी पब्लिक स्कूल सीसीएल कथारा में 6 फरवरी को पूर्वोत्तर भारत में डीएवी आंदोलन के पुरोधा कर्मयोगी नारायण दास ग्रोवर की पुण्यतिथि मनाई गई।

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक शिक्षिकाओ व विद्यार्थियों ने महात्मा ग्रोवर के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। तत्पश्चात विद्यालय परिसर में प्राचार्य सहित शिक्षकों व् छात्रों द्वारा हवन किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य बिपिन राय ने बच्चों को संबोधित करते हुए महात्मा ग्रोवर के योगदान को रेखांकित किया। उन्होंने बताया कि महात्मा ग्रोवर ने शिक्षा के प्रचार-प्रसार के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में भी अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्हे श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि वे अपने लक्ष्य की ओर निरंतर गतिशील एवं लगनशील रहने वाले योद्धा थे।

धर्म शिक्षक तेजो मित्र पाठक ने महात्मा ग्रोवर के व्यक्तित्व पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला। कहा कि झारखंड व बिहार में दो सौ विद्यालयों की स्थापना इन्होंने की। उनके कंधे पर लंबी रस्सी वाली थैली रहती थी। जिसमें दो सेट कपड़े होते थे। वे रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर ही सो जाते थे और अपने अधीनस्थ कर्मचारियो को पास बुलाकर अपने कार्यों का निपटारा भी किया करते थे। वे एक कर्म योगी पुरूष थे। मौके पर विद्यालय के तमाम शिक्षक व् छात्र छात्रा उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *