Advertisement

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में मनाई गई महर्षि वेदव्यास की जयंती

प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। गिरिडीह के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बरगंडा में 3 जुलाई को महर्षि वेदव्यास जयंती पर गुरु पूर्णिमा उत्सव धूमधाम से मनाया गया।

इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष डॉ सतीश्वर प्रसाद सिन्हा, सह सचिव सी ए राकेश कुमार, सदस्य मनोज छपरिया एवं प्रधानाचार्य शिवकुमार चौधरी ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर महर्षि वेदव्यास व्यास के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

यहां उक्त विद्यालय के प्रधानाचार्य ने कहा कि आज का दिन गुरू शिष्य परंपरा का महान दिन है। भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान सर्वोपरि है। विद्या भारती विद्यालयों में लौकिक ज्ञान के साथ-साथ आध्यात्मिक ज्ञान दिया जाता है। उन्होंने कहा कि यह उत्सव गुरू व शिष्यों के रिश्तों को प्रगाढ़ बनाता है। शिष्य का कर्तव्य है कि आज के दिन गुरु की पूजा कर अपनी गलतियों को भूल कर नित्य सत्कर्मों पर चलते रहने का प्रयास करना चाहिए।

मौके पर बच्चों ने महर्षि व्यास की जीवनी पर प्रकाश डाला। वहीं बहनों ने एक से बढ़कर एक भाव नृत्य एवं गीत की प्रस्तुति दिया। इस अवसर पर समिति की ओर से आचार्य-दीदी को वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

मंच संचालन अरविंद कुमार त्रिवेदी ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अशोक ओझा, मनीष कुमार पाठक, नलिन कुमार, बिपिन सहाय, पृथा सिन्हा, राजेंद्र लाल बरनवाल एवं समस्त आचार्य-दीदी का सराहनीय योगदान रहा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *