Advertisement

महाराष्ट्र के धुले में ट्रक से टकराई बस, 15 की मौत

मुंबई। महाराष्ट्र (Maharashtra) के धुले (Dhule) में रविवार की रात को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। धुले के नजदीक निमगुल गांव के पास औरंगाबाद से धुले की तरफ जा रही बस की एक कंटेनर ट्रक के साथ टक्कर हो गई। इस हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई और 35 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों में से कुछ की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।

हादसे की जानकारी मिलने पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने घायलों और शवों को बस से बाहर निकाला और अस्पताल के लिए रवाना कर दिया। जानकारी अनुसार घायलों में से कुछ लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। ऐसे में अभी मृतकों की संख्या में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। इनका इलाज जारी है, लेकिन डॉक्टरों ने अभी कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *