एस. पी. सक्सेना/बोकारो। प्रत्येक सप्ताह की भांति इस सप्ताह के अंतिम दिवस 18 अक्टूबर को बोकारो के सेक्टर बारह ए ई स्थित शनि देव मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा विधि विधान के साथ शनि देव महाराज की पूजा अर्चना की गयी।
जानकारी के अनुसार सेक्टर बारह स्थित निर्माणाधीन शनिदेव महाराज मंदिर परिसर में श्रीगणेश पूजा समिति द्वारा संध्या बेला में शनि देव महाराज का खिचड़ी महाप्रसाद का वितरण प्रत्येक शनिवार की भांति किया गया। इस अवसर पर शनि देव महाराज, विघ्नहर्ता श्रीगणेश भगवान, श्रीराम भक्त बजरंग बली, देवाधिदेव भगवान भोले बाबा तथा पीपल देव की पूजा अर्चना करने के उपरांत शनि देव महाराज का विशेष आरती किया गया, जिसमें नगर के सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
वहीं श्रीगणेश पूजा समिति द्वारा बताया गया कि शनिदेव महाराज का हर शनिवार से पूजा अर्चना खिचड़ी महाप्रसाद का वितरण किया जा रहा है। बताया गया कि महाप्रसाद ग्रहण करने के लिए नगर के सैकड़ो भक्तगण शरीक हुए। इस अवसर पर श्रीगणेश पूजा समिति के जितेंद्र कुमार, राकेश कुमार, पंकज बाबा, चंदन कुमार, सुनील राज महतो, आशीष कुमार, मुकेश कुमार, गोलू कुमार, पवन कुमार, रमेश पांडेय, शशि बाबा आदि का सराहनीय सहयोग रहा।
![]()













Leave a Reply