Advertisement

सेक्टर 12 ए ई में 6 सितंबर को होगा शनि देव महाराज मंदिर में महाप्रसाद वितरण

प्रहरी संवाददाता/बोकारो। बोकारो के सेक्टर 12 ए ई में निर्माण शनिदेव महाराज के मंदिर परिसर में आगामी 6 सितंबर को श्रीगणेश पूजा समिति द्वारा संध्या को शनि देव महाराज का महाप्रसाद खिचड़ी का वितरण कर शुभारंभ किया जायेगा, जिसकी सारी तैयारी पूरी कर ली गई है।

श्रीगणेश पूजा समिति द्वारा बताया गया कि शनिदेव महाराज का विशेष पूजा अर्चना करने के उपरांत महा प्रसाद वितरण का शुभारंभ 6 सितंबर दिन शनिवार से किया जाएगा, जो प्रत्येक शनिवार को शनिदेव महाराज को भोग लगाने के उपरांत श्रद्धालुओं के बीच किया जायेगा। उक्त मंदिर परिसर में विशेष बात यह है कि एक ही परिसर में विघ्नहर्ता श्रीगणेश, श्रीराम भक्त बजरंग बली, बाबा भोलेनाथ, शनिदेव महाराज सहित पुराना पीपल का वृक्ष भी है, जहां श्रद्धालु आकर एक ही परिसर में पूजा अर्चना करते है।

खास बात यह है कि इस मंदिर में स्थापित बजरंगबली की भी प्रतिमा है, जहां श्रद्धालु बड़ी संख्या में आकर अपने लिए मनोकामना मांगते है और मनोकामना पूर्ति हेतु एक धागा बांधते है। मनोकामना पूरा होने के बाद श्रद्धालु आकर उस धागा को खोलते है और पूजा अर्चना करते है।

इस मंदिर से हर वर्ष शिव रात्रि में शिव पार्वती का बारात निकाला जाता है। यहां चैत मास के नवमी तिथि को रामनवमी मनाया जाता है। साथ ही श्रीगणेश पूजा समिति द्वारा गणेश महोत्सव मनाया जाता है। और अब नये सीरे से हर शनिवार को शनिदेव महाराज का महाप्रसाद खिचड़ी का वितरण भी किया जायेगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *