Advertisement

उपायुक्त की अध्यक्षता में 7 अगस्त को सेवानिवृत्त श्रमिक संघ की पुर्नबैठक-महापात्रों

सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। पश्चिम सिंहभूम जिला दण्डाधिकारी -सह- उपायुक्त चाईबासा कार्यालय मे जिला उपायुक्त को गुवा सेवा निवृत्त श्रमिक संघ गुवा के महासचिव बिशकेशन महापात्रों ने पत्र सुपुर्द कर बैठक की तिथि परिवर्तन की माँग की है।

बैठक के संदर्भ मे महासचिव महापात्रो ने सेवानिवृत्त श्रमिक संघ के संबंध में बीते माह 25 जुलाई को बैठक आहूत की थी। महाप्रबंधक (खान), सेल गुआ अयस्क खान के अनुपस्थित रहने के कारण वार्ता नहीं हो पाई। महासचिव महापात्रो ने समर्पित पत्र के आलोक में उसमें वर्णित बिन्दुओं पर समीक्षा हेतु आगामी 7 अगस्त को 11 बजे पूर्वाहन को अधोहस्ताक्षरी के कार्यालय कक्ष में पुनः बैठक आहूत करने की अपील की है।

उन्होंने कहा है कि बैठक जिला परिषद अध्यक्षा लक्ष्मी सुरेन की अगुआई में होगी। संबंधित मामले की सूचना श्रम अधीक्षक पश्चिमी सिंहभूम, सहायक श्रमायुक्त (केन्द्रीय) एवं महाप्रबंधक (खान), गुआ अयस्क खान पश्चिमी सिंहभूम को भी प्रेषित की गई है। आवेदन पत्र में वर्णित तथ्यों के आलोक में पुर्नबैठक की अपील की गई है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *