Advertisement

श्रीगजेंद्र मोक्ष भगवान ब्रह्मोत्सव पर महालक्ष्मी नारायण महायज्ञ का आयोजन

भव्य कलश यात्रा में श्रद्धालु यात्रियों ने की यज्ञ मंडप की परिक्रमा

प्रहरी संवाददाता/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में विश्व प्रसिद्ध हरिहरक्षेत्र सोनपुर के साधु गाछी स्थित नारायणी नदी किनारे श्रीगजेन्द्रमोक्ष देवस्थानम दिव्य देश (नौलखा मंदिर) में 19 फरवरी को श्रीगजेंद्रमोक्ष भगवान के 25वें श्रीब्रह्मोत्सव सह श्रीमहालक्ष्मी नारायण यज्ञ की भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तगण शामिल हुए।

जानकारी के अनुसार आयोजित कलश यात्रा में महिलाओं की संख्या सर्वाधिक थी, जिन्होंने अपने मस्तक पर कलश धारण कर रखा था। कलश यात्रा के बाद बड़ी संख्या में कलश यात्रियों ने यज्ञ मंडप की परिक्रमा की।

मालूम हो कि श्रीगजेन्द्र मोक्ष देवस्थानम दिव्य देश पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी लक्ष्मणाचार्य जी महाराज की अध्यक्षता में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी धूमधाम से गाजे बाजे के साथ देवस्थानम प्रांगण से कलश यात्रा निकलकर बाबा हरिहरनाथ का दर्शन करते हुए सिद्धनाथ चौक होकर महेश्वरी चौक मार्ग से नारायणी नदी किनारे श्रीगजेंद्र मोक्ष देवस्थानम घाट पहुंची। नारायणी तट पर जल मातृका, थल मातृका, वरुण देवता एवं नारायणी पूजन उपरांत सभी श्रद्धालुओं ने अपने अपने कलश में जल भरकर यज्ञ मंडप की परिक्रमा की।

अवसर पर जगतगुरु रामानुजाचार्य स्वामी कमलनयनाचार्य, गजेंद्र मोक्ष देवस्थानम प्रबंधक नंदकुमार राय, मंदिर मीडिया प्रभारी समाजसेवी लालबाबू पटेल, दिलीप झा, भोला सिंह, फूल बाबू झा, रतन कुमार कर्ण, फूल देवी, नीलू देवी, नीलिमा कर्ण, ममता पटेल, रानी, शिवानी, नारायणी, रूपाली, कोमल झा सहित सैकड़ो श्रद्धालुओं ने नारायण नारायण नमोच्चारण करते हुए कलश यात्रा में हर्षित मन से भाग लिया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *