रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो विधानसभा क्षेत्र के जरिडीह प्रखंड ग्राम तिरो में आयोजित होली मिलन समारोह के दौरान कांग्रेस छोड़कर महादेव रवानी जेबीकेएसएस में शामिल हो गये।
जानकारी के अनुसार बीते 26 मार्च को झारखंडी भाषा खतियानी संघर्ष समिति (जेबीकेएसएस) के केंद्रीय अध्यक्ष जयराम महतो के मौजूदगी में महादेव रवानी ने जेबीकेएसएस के विचारधारा में विश्वास जताते हुए सैकड़ो समर्थको के साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया। जेबीकेएसएस में शामिल होने के बाद रवानी ने कहा कि वर्तमान बेरमो विधायक अनूप सिंह के विचार, व्यवहार और मनुवादी सोंच की वजह से वे सभी पदो से इस्तीफा दिया है।
मौक़े पर सुभाष महतो, इस्लाम अंसारी, कयूम अंसारी, तुलसी साव, विश्वजीत महतो, पुरण महतो, मेघनाथ सिंह, दिनेश साव, सुभाष बाउरी, पूनम देवी, चाइना देवी, रेखा देवी, रिंकू देवी, संगीता देवी, वीणा देवी, नीतू देवी आदि कई ग्रामीण रहिवासी मौजूद थे।
![]()













Leave a Reply