प्रहरी संवाददाता/मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी महानगर मुंबई का सबसे संवेदनशील पुलिस स्टेशन आरसीएफ है, इस पुलिस स्टेशन को नया मुखिया मिल गया है। अब आरसीएफ पुलिस स्टेशन की कमान महादेव शिवाजी कुंभार ने संभाल ली है। उन्होंने आरसीएफ पुलिस स्टेशन की हद में आने वाली जनता से अमन शांति की अपील की है।
वरिष्ट पुलिस निरीक्षक कुंभार 1997 में महाराष्ट्र पुलिस में बतौर पुलिस उपनिरीक्षक बहाल हुए थे। इसके बाद उन्होंने राज्य के विभिन्न शहरों में अपनी सेवा देते हुए, अब मुंबई के आरसीएफ पुलिस स्टेशन में हैं। शांति के दूत कहलाने वाले कुंभार के यहां आने से असमाजिक तत्वों में हडकंप मच गया है। इनमें कुछ भूमिगत हो गये हैं और कईयों ने इलाका ही छोड़ दिया है। क्योंकि शांति के दूत कहलाने वाले कुंभार अपने वसूलों के पक्के हैं। इसके साथ ही अपराधियों पर नकेल कसने में महारत रखते हैं, कुंभार अपराधियों को बक्शते नहीं हैं।

मिली जानकारी के अनुसार हाल ही में महाराष्ट्र सरकार ने बड़े पैमाने पर पुलिस विभाग में फेर बदल किया है। इसके तहत गत शनिवार की सुबह राज्य सरकार की तरफ से आदेश आया और उसी दिन शाम तक मुंबई के पुलिस निरीक्षकों ने अपनी नई पोस्टिंग वाले पुलिस स्टेशन में हाजिर भी हुए थे। इनमें महादेव शिवाजी कुंभार भी हैं, जो आरसीएफ पुलिस स्टेशन की कमान संभाल ली है।
यहां से पहले वे जुहू पुलिस स्टेशन में थे। लेकिन उन्होंने सोलापुर, भ्रष्टाचार विरोधी दस्ता और क्राइम ब्रांच में भी सेवाएं दी है। उन्होंने सोलापुर, पुणे, ठाणे, भिवंडी आदि पुलिस स्टेशनों में अपने वसूलों का लोहा मनवाया है। अब यह देखना काफी दिलचस्प होगा की देश की बहुराष्ट्रीय पेट्रोलियम उद्योग, पेट्रोलियम उत्पादों की खोज, निष्कर्षण, शोधन, परिवहन और विपणन से संबंधित वैश्विक औद्योगिक क्षेत्र में क्या नया गुल खिलाते हैं।
Tegs: #Mahadev-kumbhar-took-command-of-rcf-police-station
![]()













Leave a Reply