Advertisement

कलश यात्रा के साथ संडे बाजार दुर्गा मंदिर में महा विष्णु पुराण महायज्ञ शुरू

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो के संडे बाजार स्थित शिव मंदिर से गाजे-बाजे के साथ श्रीविष्णु महायज्ञ के लिए 22 अप्रैल को जल यात्रा निकाली गई। शिव मंदिर से गाजे-बाजे के साथ दामोदर नदी बेरमो स्टेशन में आचार्य रुद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा मंत्र उच्चारण कर जल पूजा की गयी।

इस अवसर पर कलश यात्रा में सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुष व् बच्चों शामिल हुए। विष्णु महायज्ञ भागवत महापुराण कथा कमेटी के अध्यक्ष देवतानंद दुबे, अलका मिश्रा, वीरेंद्र रवि, राष्ट्रीय तेली साहू महा संगठन के बोकारो जिलाध्यक्ष अनिल गुप्ता, संजय पांडेय, वीरेंद्र रवि, गोपी, मोनू, महेश सोनी, भोला सिन्हा, कार्तिक सोनी, अजय इत्यादि रहिवासी कलश यात्रा जुलूस के साथ साथ चल रहे थे।

श्रद्धालु गण गाजे बाजे के साथ 4 किलोमीटर पैदल चलकर दामोदर नदी से जल लेकर वापस संडे बाजार पहुंचे। रास्ता में जगह-जगह यात्रियों को पानी एवं शरबत की व्यवस्था किया गया था। मुख्य जजमान खाजू निषाद एवं उनकी धर्मपत्नी यज्ञ में मुख्य रूप से शामिल थी।

यज्ञ में मुख्य रूप से जिला परिषद सदस्य एवं भाजपा नेता ओमप्रकाश सिंह उर्फ टीनू सिंह, राष्ट्रीय तेली साहू महा संगठन बोकारो जिलाध्यक्ष अनिल गुप्ता, अध्यक्ष देवतानंद दूबे, संजय पांडेय आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *