Advertisement

पश्चिम सिंहभूम के जगन्नाथपुर जिंतुगाड़ा में मागे महोत्सव का आयोजन

सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। झारखंड विधानसभा में सत्तारूढ़ दल के उप मुख्य सचेतक एवं जगन्नाथपुर विधायक सोनाराम सिंकु के पश्चिम सिंहभूम जिला के हद में जगन्नाथपुर स्थित पैतृक ग्राम जिंतुगाड़ा में 28 फरवरी को मागे महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। महोत्सव में आम जनता के साथ-साथ क्षेत्र के दर्जनों सम्मानित रहिवासी शामिल हुए।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विधायक कोलेबिरा नमन बिक्सल कोंगाड़ी एवं खिजरी विधायक राजेश कच्छप बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित थे। उपरोक्त ने सभी आगंतुक अतिथियों के साथ-साथ उपस्थित जनों व कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया।

जगन्नाथपुर विधायक सिंकु द्वारा माननीयों को सम्मानित एवं स्वागत करते हुए जगन्नाथपुर विधान सभा वासियों एवं झारखंड वासियों की सुख, शांति, समृद्धि हेतु पूजा अर्चना की। उन्होंने कहा कि मागे पर्व आदिवासी समुदाय का एक पारंपरिक पर्व है। यह त्यौहार माघ महीने की शुरुआत यानी जनवरी-फरवरी में मनाया जाता है, जो आदि धर्म व संस्कृति एंव मानव उत्पत्ति यानी सृष्टि रचना का पर्व है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *