Advertisement

बोकारो मे मगही जागरण मंच की बैठक संपन्न

मगही समाज को एकत्रित कर विकास करना उद्देश्य

एन. के सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो मे मगही जागरण मंच बिहार-झारखंड की सेक्टर 12ए स्थित क्वार्टर नं -1392 (आवासीय कार्यालय) मे एक फरवरी को बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में दर्जनों की संख्या में मगही समाज के गणमान्य शामिल हुए।

इस अवसर पर उपस्थित सभी वक्ताओं ने संगठन का मुख्य उद्देश्य समाज को एकत्रित कर उसका विकास करना बताया। कहा गया कि समाज में एकता और समरसता का भाव तभी पैदा होगा, जब सभी शिक्षित होने के साथ-साथ जागरूक होंगे। ऐसे में शिक्षा और जागरूकता से सामाजिक एकता के लक्ष्य को पाया जा सकता है। साथ ही साथ समाज की एकता बनाये रखने और सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया गया।

बैठक में सर्वसम्मति से होली मिलन समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया। बैठक मे अनिल कुमार सिंह, अमित कुमार सिंह, अभय कुमार सिंह, मदन सिंह, राम परिखा सिंह, शशिकांत सिंह, अशोक सिंह, अंजनी सिंह, शंकर दयाल सिंह, सुधीर कुमार सिंह, उदय प्रताप सिंह, आर पी सिंह, विकास सिंह, अभिमन्यु सिंह, पी एन सिंह, अजय कुमार सिंह, दिनेश प्रसाद सिंह, कमलेश सिंह, राजीव सिंह सहित दर्जनों गणमान्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *