Advertisement

माफिया दूसरे शहरों से आकर झारखंड को लूट रहे हैं-बाबूलाल मरांडी

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। लूट की खुली छूट में माफिया देश के दूसरे शहरों से आकर झारखंड को लूट रहे हैं। उक्त बातें झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री एवं झारखंड प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने 30 सितंबर को बोकारो जिला के हद में गोमियां में आयोजित संकल्प सभा में कही।

संकल्प यात्रा के दौरान छठे चरण में गोमियां स्थित पलिहारी गुरुडीह पंचायत भवन के समीप स्थित जनसभा में प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने 30 सितंबर को जनसभा संबोधित किया। इस दौरान मंच पर पहुंचते ही पूर्व मुख्यमंत्री मरांडी को पुष्प गुच्छ एवं माला पहनाकर स्वागत किया गया। मंच संचालन जिप सदस्य डॉक्टर सुरेंद्र राज ने किया।

इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री व् प्रदेश अध्यक्ष मरांडी ने कहा कि केंद्र की नरेन्द्र मोदी की सरकार में जनता को सम्मान मिला। महिलाएं आज आत्म निर्भर हो रही है। वैश्विक महामारी के दौरान देशवासियों को संकट से उबारने का काम नरेंद्र मोदी की सरकार ने किया है।
मरांडी ने कहा कि झारखंड में जबतक भाजपा की सरकार थी, तब तक झारखंड अपराध मुक्त था।

अपराधियों में भय था। किन्तु, आज अपराध अमने चरम पर है। जनता में भय का माहौल है। वर्तमान सरकार पूरे झारखंड को लूटने का कार्य कर रही है। अगर किसी की मृत्यु हो जाती है तो मृत्यु प्रमाण पत्र देने में भी वहां यमराज लूटने में लगे हैं। चारों ओर बालू, कोयला एवं पत्थर की लूट मची है।

इस लूट की खुली छूट में माफिया देश के दूसरे शहरों से आकर झारखंड को लूट रहे हैं। अगर झारखंड को बचाना है तो इस सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकना होगा। मरांडी ने वर्तमान झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार को भ्रष्टाचार में डूबी हुई सरकार बताया। कहा कि इसीलिए आज वे जनता को जगाने का कार्य कर रहे हैं।

सभा का समापन करते हुए अनिल स्वर्णकार ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से बोकारो विधायक सह मुख्य सचेतक बिरंची नारायण, पूर्व सांसद रवींद्र कुमार पांडेय, पूर्व विधायक छत्रुराम महतो, जिप अध्यक्षा सुनिता देवी, चितरंजन साव, बोकारो जिलाध्यक्ष भरत यादव, गणेश मिश्रा, वरीय भाजपा नेता देव नारायण प्रजापति, आदि।

लक्ष्मण नायक, जगन्नाथ राम, विजयानंद प्रसाद, शिव शंकर दुबे, गंदौरी राम, श्रवण सिंह, विनोद यादव, रोहित यादव, मोहन राम, पंसस सुशीला देवी, धनेश्वरी देवी, वार्ड सदस्य सोनी साहु, क्रांति देवी सहित हजारों की संख्या में रहिवासी मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *