देश में डॉक्टरी लाइसेंस पाने की परीक्षा एफएमजीई का रिजल्ट जारी, 76 फीसदी फेल
प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन (एनबीई) ने एफएमजीई यानी फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन जनवरी 2026 सत्र का रिजल्ट जारी कर दिया है। कुल 23.77 फीसदी अभ्यर्थी ही पास हो सके हैं।
जानकारी के अनुसार बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड प्रमुख सह भाजपा महिला मोर्चा बोकारो जिलाध्यक्ष गिरिजा देवी और भाजपा नेता जितेंद्र महतो की पुत्री मधुबाला पटेल फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन (एफएमजी) शानदार 183 स्कोर के साथ पास की है।
नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन (एनबीई) ने एफएमजीई यानी फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन जनवरी 2026 सत्र का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षार्थी natboard.edu.in पर जाकर या दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर परीक्षा का परिणाम चेक कर सकते हैं। परीक्षा में कुल 23.77 फीसदी अभ्यर्थी ही पास हो सके हैं। जनवरी 2026 सत्र की एफएमजीई परीक्षा का आयोजन बीते 17 जनवरी को कराया गया था। छात्र आगामी 6 फरवरी से एफएमजीई जनवरी 2026 के स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
बता दें कि विदेश से मेडिकल की पढ़ाई कर अगर भारत में डॉक्टरी करनी है, तो इसके लिए एफएमजीई परीक्षा पास करनी होती है। एफएमजीई परीक्षा में कुल 43,933 उम्मीदवार शामिल हुए। इनमें से 10,264 उम्मीदवार पास हुए, जबकि 32,604 उम्मीदवार फेल हो गए। इसके अलावा, 1,061 उम्मीदवार अनुपस्थित थे। चार उम्मीदवारों का रिजल्ट रोका गया है। एफएमजीई पास करने वाले उम्मीदवारों को सर्टिफिकेट कब से मिलेगा, इसकी तारीखों का ऐलान एनबीईएमएस द्वारा बाद में किया जाएगा।
एक प्रश्न में गलती मिली, एक के थे दो सही उत्तर
एफएमजीई दिसंबर 2025 के आयोजन के बाद एफ़एमजीई के प्रश्न पत्र में पूछे गए प्रत्येक प्रश्न की संबंधित विशेषज्ञता क्षेत्र के संकाय सदस्यों द्वारा समीक्षा की गई, ताकि प्रश्नों और उत्तर कुंजियों की तकनीकी शुद्धता की पुन: जांच की जा सके। एक प्रश्न तकनीकी रूप से त्रुटिपूर्ण पाया गया है और परीक्षा में उपस्थित सभी उम्मीदवारों को अंक दिए गए हैं। एक प्रश्न के दो सही उत्तर हैं और सही उत्तरों में से किसी एक को चुनने वाले उम्मीदवारों को अंक दिए गए हैं। एफएमजीई परीक्षा पास करने के लिए, उम्मीदवारों को 300 में से कम से कम 150 अंक लाने होते हैं।
स्कोर कार्ड जारी होने की तारीख से सिर्फ 6 महीने की अवधि के लिए ही डाउनलोड के लिए उपलब्ध रहेगा। इस अवधि के बाद स्कोर कार्ड देने के अनुरोध तुरंत खारिज कर दिए जाएंगे, क्योंकि स्कोर कार्ड जारी होने की तारीख से 6 महीने की अवधि के बाद स्कोर कार्ड एनबीईएमएस वेबसाइट पर उपलब्ध नहीं रहेंगे। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे भविष्य में संदर्भ के लिए स्कोर कार्ड को सुरक्षित रखें।
नेशनल मेडिकल कमिशन (एनएमसी) के नियम के मुताबिक फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट्स के लिए एफएमजीई/नेक्स्ट परीक्षा उनके कोर्स होने के 10 साल के भीतर देना अनिवार्य है। विदेश से अगर किसी ने एमबीबीएस किया है और वह भारत में डॉक्टरी का लाइसेंस चाहता है तो उसे अपनी एमबीबीएस डिग्री पूरे होने के बाद 10 सालों के भीतर एफएमजीई/नेक्स्ट परीक्षा में बैठना ही होगा।
![]()













Leave a Reply