Advertisement

झारखंड सरकार के लिए भ्रष्टाचार बड़ी चुनौती है-मधु कोड़ा

सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने 24 जून को पश्चिम सिंहभूम जिला के हद में गुवा का दौरा किया।

गुवा दौरे के क्रम में पूर्व सीएम ने साक्षात्कार में बताया कि वर्तमान में चंपई सोरेन अर्थात झामुमो महागठबंधन की सरकार में कई अनियमिताएं देखी जा रही है। जिसमें खास तौर से बेरोजगारी की समस्या चरम सीमा पर है। बहुत तादाद में नवयुवक बेरोजगार होते जा रहे हैं ।

पूर्व सीएम ने कहा कि राज्य में रोजगार की संभावनाएं दूर-दूर तक दिखाई नहीं दे रही है। सरकार कई कई वादा करने के बाद उसे पूरा करने में असमर्थ दिखाई दे रही है।झारखंड सरकार में कई मंत्री भ्रष्टाचार को बढ़ावा देते रहे हैं। कहा कि हाल ही के दिनों में नोटों का पहाड़ झारखंड सरकार के एक मंत्री के सहयोगी के यहाँ वरामद हुई।

उन्होंने बताया कि झारखंड सरकार के लिए भ्रष्टाचार एक चुनौती है, जिसे सरकारी कार्यों की पारदर्शिता और जांच बढ़ाकर रोका जा सकता है। एक और चुनौती स्थानीय फंडिंग के प्रबंधन में वित्तीय संसाधनों और स्वतंत्रता की कमी है, जो आर्थिक और सामाजिक विकास में बाधा डालती है।

उन्होंने कहा कि झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने किसान कर्ज माफी, मुफ्त बिजली, महिलाओं को आर्थिक सहायता और जरूरतमंदों को पक्का मकान देने का ऐलान किया है, लेकिन इसका कारगर हो पाना संदेहप्रद है। ईडी द्वारा सीएम हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद एक ओर राज्य में आदिवासी मूलवासियों में विश्वास घटा है।

दूसरी ओर उन्होंने पूछे जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदर्भ में कहा कि आज पूरा विश्व भारत को सम्मान की दृष्टि से देख रहा है।उन्होंने जो कार्य देश के लिए कर दिया है, वह ऐतिहासिक एवं यादगार है। जो ना भूतों ना भविष्यति वाली कहावत को चरितार्थ करती है। आने वाले समय में भी देश एक नए विकास के पथ की ओर अग्रसर होता दिखाई देगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *