सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। कोलेबिरा विधायक नमन बिक्सल कोंगाड़ी एवं खिजरी विधायक राजेश कच्छप को विधायक जगन्नाथपुर सह उप मुख्य सचेतक (सत्तारूढ़ दल) सोनाराम सिंकु ने जिंतुगाड़ा (जगन्नाथपुर) में मागे महोत्सव में शाल ओढ़ाकर कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर जगन्नाथपुर विधायक सोनाराम सिंकु ने बताया कि माधे (माघ) पर्व का इतिहास अत्यंत प्राचीन और पौराणिक है, जो मुख्य रूप से सूर्य देव के मकर राशि में प्रवेश (मकर संक्रांति) और त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान से जुड़ा है। यह माघ महीने में मनाया जाता है, जिसे बेहद पवित्र माना जाता है। यह नई फसल के साथ-साथ शीत ऋतु के अंत व वसंत के आगमन का प्रतीक है।
विधायक ने बताया कि माध शब्द का सम्बन्ध श्रीकृष्ण के एक स्वरुप माधव से है। इस महीने को अत्यंत पवित्र माना जाता है। इस महीने में ढेर सारे धार्मिक पर्व आते हैं। साथ ही प्रकृति भी अनुकूल होने लगती है।
![]()













Leave a Reply