Advertisement

कसमार के मधुकरपुर में धूमधाम से मनाई गयी माँ काली की पूजा

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के मधुकरपुर गांव में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी माँ काली की पूजा बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई जा रही है। पूजा को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए ग्रामीणों की एक विशेष पूजा समिति का गठन किया गया है।

ग्रामीण रहिवासियों ने बताया कि मधुकरपुर की काली मां की महिमा क्षेत्र में अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जाती है। हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचकर माता के दर्शन व आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। पूजा को लेकर पूरे गांव में भक्तिमय माहौल बना हुआ है, वहीं समिति के सदस्य सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

पूजा समिति के अध्यक्ष धीरेन कपरदार तथा अशोक कुमार महतो ने 20 अक्टूबर को बताया कि मधुकरपुर की काली मां हमारे गांव की आराध्य देवी हैं। मां की कृपा से पूरे क्षेत्र में शांति और समृद्धि बनी रहती है। बताया गया कि इस बार पूजा को सफल और शांतिपूर्ण बनाने के लिए गांव के युवाओं की टीम पूरी तत्परता से लगी है।

मौके पर पूजा समिति के उपाध्यक्ष भोला स्वर्णकार, संरक्षक मनोज तिवारी, सचिव इंद्रजीत पांडेय, सदस्य मदन स्वर्णकार, गौतम स्वर्णकार, अनूप पांडेय, संजय कुमार महतो के अलावे दर्जनों ग्रामीण रहिवासी मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *