प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड क्षेत्र में पारंपरिक तरीके से मां काली की पूजा की गई।
जानकारी के अनुसार प्रखंड के हद में अंगवाली, पिछरी, चांदो, चलकरी, झुंझको, चांपी, खेतको सहित कई पंचायतों में कार्तिक अमावश्या 20 अक्टूबर की रात्रि मे मां काली की पूजा विधि विधान से पारंपरिक तरीके से की गई।
इस अवसर पर अंगवाली गांव स्थित माता काली की मंदिर में पथूरिया रहिवासी पूजारन हीरा मुखर्जी एवं उनके पुत्र, पुत्रियों ने पूजा की। बता दें कि, दिन भर व्रत रखने के पश्चात माताएं संध्या होते ही मंदिर जाकर क्रमवार मां काली की पूजा की।

जबकि दोपहर में पच्चास की संख्या से अधिक व्रतधारी माताएं, युवतियां नहर घट से स्नान कर मां की मंदिर तक दंडवत करती आईं। परम्परा के अनुसार यहां अर्धरात्रि के बाद माँ काली की पूजा के बाद अनेकों बकरे की बलि चढ़ाई गई।
पुजारी परिवार की हीरा मुखर्जी, पुत्र संदीप मुखर्जी, प्रदीप मुखर्जी, पुत्री मंजू चटर्जी, ब्यूटी देवघरिया, पुत्रवधु ब्यूटी मुखर्जी, पुरोहित गोकुल बनर्जी, बलि करने में राजेश चटर्जी आदि सक्रिय रहे।
![]()













Leave a Reply