Advertisement

सीतारामडेरा कुआं मैदान में धूमधाम से मां काली पूजा महोत्सव का आयोजन

आकर्षक आतिशबाजी के साथ की जायेगी देवी काली का विसर्जन

प्रहरी संवाददाता/जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम)। पूर्वी सिंहभूम जिला के हद में टाटानगर के सीतारामडेरा कुआं मैदान प्रांगण में 33वां वार्षिक मां काली पूजा महोत्सव धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा हैं। उक्त आयोजन न्यू आजाद संग काली पूजा समिति द्वारा स्थापना वर्ष 1993 से लगातार यहां किया जा रहा है।

समिति के अध्यक्ष संजय पाल, सचिव विजय शर्मा एवं अशोक नाग ने 23 अक्टूबर को बताया कि इस वर्ष पूजा पंडाल का विशेष आकर्षण पश्चिम बंगाल के कांटाई जिले के कारीगरों द्वारा निर्मित विक्टोरिया पैलेस, कोलकाता की भव्य प्रतिकृति है। वहीं, मां काली के साथ-साथ मां दुर्गा स्वरूप, रामकृष्ण परमहंस, मां शारदा देवी एवं स्वामी विवेकानंद की प्रतिमाएं भी बंगाल से विशेष रूप से मंगाई गई हैं और विधिवत पूजन के लिए बेदी पर विराजमान की गई हैं।

पूरे क्षेत्र में पूजा उत्सव का माहौल है। प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें स्थानीय कलाकार अपनी प्रस्तुति दे रहे हैं। कहा गया कि यहां भक्तजनों के बीच भोग-प्रसाद का वितरण भी किया जा रहा है। बताया गया कि यह काली पूजा महोत्सव अक्टूबर माह तक जारी रहेगा। समापन 24 अक्टूबर को संध्या 5 से 6 बजे तक आकर्षक आतिशबाजी व् रंगारंग प्रदर्शन के साथ किया जाएगा। इसके बाद मां काली की प्रतिमा का विसर्जन ढांकी बाजे के साथ जुलूस रूप में स्वर्णरेखा नदी में किया जाएगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *