दुर्गा पूजा समिति तथा श्रद्धालुओं पर हमेशा कृपा बनाए रखें माता रानी-अजय
एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला (Bokaro District) के हद में कथारा चार नंबर दुर्गा पूजा आयोजकों द्वारा 8 अक्टूबर को मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इस अवसर पर माता रानी की प्रतिमा को भव्य जुलूस और बैंड बाजों के साथ विभिन्न कॉलोनियों का भ्रमण कराया गया। नगर भ्रमण के दौरान महिलाएं एवं युवतियों की अत्यधिक भीड़ देखी गई।
जानकारी के अनुसार कथारा चार नंबर दुर्गा मंडप परिसर से मां जगदंबे की जयकारे के साथ श्रद्धालू गण स्थानीय पुलिस बल के पुख्ता इंतजामों के बीच आईबीएम कॉलोनी, कथारा अस्पताल मार्ग से कथारा मुख्य चौक होकर बोकारो थर्मल स्थित कोनार नदी तट पर पहुंची। जहां श्रद्धालुओं ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाया, जबकि युवकों की टोली ने पटाखे और आतिशबाजी की।
माता रानी की विसर्जन कार्यक्रम के दौरान महिलाओं और युवतियों की संख्या अधिक देखी गई। यहां नदी तट पर श्रद्धालुओं ने माता रानी का विधिवत पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया और मां की प्रतिमा को नदी में प्रवाहित कर नम आंखों से उन्हें विदाई दी।
इस अवसर पर कथारा चार नंबर दुर्गा पूजा समिति के सचिव अजय कुमार सिंह ने कहा कि माता रानी की कृपा सदैव समिति के तमाम सदस्यों, यहां के श्रद्धालुओं एवं देश के अमन पसंद लोगों पर बनी रहे। यही वे माता रानी से प्रार्थना करते हैं। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार कोरोना काल के दौरान पूजा कार्यक्रम बंदिशों की वजह से सीमित किया गया था, इस बार वह बंदिश नहीं थी। इसलिए इस बार का पूजा अनूठा संदेश दिया है।
मौके पर वेद ब्यास चौबे, देवेंद्र यादव, मथुरा सिंह यादव, सूर्यकांत त्रिपाठी, पिंटू सिंह, तपेश्वर चौहान, एमएन सिंह, कमलकांत सिंह, संतोष सिन्हा, देवाशीष आस, राजेश कुमार पांडेय, सुजीत कुमार मिश्रा, महेंद्र चौहान, पुजारी गुप्तेश्वर पांडेय, सोनू कुमार, सिकन्दर पासवान, संजय तूरी, पवन सिंह, अमनदीप सिंह, राकेश कुमार, आदि।
हेमन्त कुमार, विजय यादव, अमित कुमार, सुरेश महतो, राम कपूर, सुदीप मंडल, रवि पांडेय, राजीव पांडेय, अमन आकाश, कुँअर प्रताप सिंह, भरत मेहता, अर्चना सिंह, ममता सिंह, रीता देवी, शिला देवी, मीना देवी, बबिता देवी, बेरो देवी, सावत्री देवी, बबीता देवी, आदि।
गुडिया देवी, संगीता देवी, आकांक्षा सिंह, रिया कुमारी, जया कुमारी, सालवी सिंह, शगुन कुमारी, सेजल कुमारी, अनिता देवी, दुलारी देवी, साबित सिन्हा, संगीता यादव, रूपा आस आदि उपस्थित थे।
195 total views, 1 views today