Advertisement

गाजे-बाजे के साथ हुई मां बसंती दुर्गा प्रतिमा विसर्जन

सिद्धार्थ पांडेय/जमशेदपुर (झारखंड)। बीते 31 मार्च की देर रात पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में गुवा के योग नगर स्थित बसंती दुर्गा प्रतिमा का श्रद्धालुओं ने गाजे-बाजे के साथ गुवा बाजार स्थित कारो नदी के कुसुम घाट में श्रद्धालुओं ने विसर्जन किया। प्रतिमा विसर्जन के दौरान गुवा पुलिस प्रशासन भी मौजूद थी।

श्रीश्री बसंती दुर्गा मां प्रतिमा का विसर्जन योग नगर से निकलकर प्रीपेड कॉलोनी, गुवासाई, कल्याण नगर, भट्टीसाई, विवेक नगर, कच्छी धौड़ा, रेलवे मार्केट, रामनगर, गुवा बाजार होते कारो नदी के कुसुम घाट में रात 10 बजे विसर्जन किया गया। इस दौरान प्रतिमा विसर्जन में श्रद्धालुओं ने जमकर डीजे की धुन पर भक्ति गीतों में सरोवार होते नाचते गाते विसर्जन में शामिल हुए।

इससे पूर्व सैकड़ो महिलाओं ने इस अवसर पर सिंदूरदान खेला। साथ हीं मां बसंती दुर्गा प्रतिमा को सिंदूर लगाकर भावभीनी विदाई दी। वही प्रतिमा विसर्जन के दौरान रहिवासी अपने अपने घरों से निकलकर मां दुर्गा के प्रतिमा को नमन किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *