Advertisement

लुगुबुरू घंटाबाड़ी आदिवासी के लिए एक पवित्र धार्मिक धरोहर-हेमंत सोरेन

विजय कुमार साव/गोमिया (बोकारो)। लुगु बुरू घंटा बाडी आदिवासी समुदाय के लिए एक पवित्र धार्मिक धरोहर है। उक्त बाते 5 नवंबर को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बोकारो जिला के हद में ललपनिया स्थित लुगु बुरु महोत्सव में कही।

बोकारो जिला के हद में ललपनिया स्थित संताल आदिवासियों के सबसे बड़ा धार्मिक स्थल लुगुबुरु घांटाबाड़ी धोरोमगढ़ दरबार चट्टानी लुगुबुरू घंटाबाड़ी धोरोमगाढ़ समिति द्वारा आयोजित तीन दिवसीय 25वां अंतरराष्ट्रीय सरना महाधर्म महासम्मेलन सह राजकीय महोत्सव में राज्य के मुख्यमंत्री हेंमत सोरेन बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस अवसर पर पेयजल, स्वच्छता एवं मद्द निषेध मंत्री योगेन्द्र प्रसाद, आदिवासी कल्याण मंत्री चमरा लिंडा, गिरिडीह सांसद सीपी चौधरी, गांडेय विधायक कल्पना सोरेन मुर्मू, चंदनकियारी विधायक उमाकांत रजक मुख्य रूप से बतौर अतिथि के रूप में मौजूद थे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व विधायक कल्पना सोरेन मुर्मू, मंत्रीगण एवं विधायकों ने घँटाबाड़ी मंदिर में इष्टदेव लुगूबाबा की परंपरागत तरीके से पूजा-अर्चना की। साथ हीं राज्य समेत देश विदेशवासियों के लिए सुख, शांति, समृद्धि एवं उन्नति की मंगल कामनाएं की। तत्पश्चात कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री समेत अन्य विशिष्ट अतिथि मंत्रीगण व विधायकों ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान आदिवासी बच्चियों ने उपस्थित अतिथियों के समक्ष स्वागत गान प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम में शामिल मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने संबोधन में कहा कि आज का दिन बेहद खास है। यहां संतालों के इस पवित्र स्थान में विशेष पूजा एवं अनुष्ठान का आयोजन की गई है। यह सभी को धार्मिक सहिष्णुता का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि लुगुबुरू घंटाबाडी आदिवासी यह एक पवित्र धार्मिक धरोहर संतालों की अटूट आस्था और विश्वास का प्रतीक है। यहां से संतालों का गौरवशाली अतीत जुड़ा है। उन्होंने महोत्सव में बोकारो जिला प्रशासन द्वारा किए गये उपायों पर संतोष व्यक्त किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *