Advertisement

लुगुबुरु महोत्सव को मिलेगा राष्ट्रीय स्वरूप, ईको टूरिज्म व् आदिवासी योजना को बढ़ावा

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में ललपनिया स्थित लुगुबुरु में इस वर्ष राजकीय महोत्सव को राष्ट्रीय स्तर पर मनाने की तैयारी की जा रही है।

बोकारो जिला उपायुक्त अजय नाथ झा ने समाहरणालय में आयोजित समीक्षा बैठक में कहा कि महोत्सव में आदिवासी संस्कृति, परंपरा, साहित्य, चित्रकला और जीवनशैली की प्रस्तुति होगी। इसके लिए जिला एवं अनुमंडल स्तर के अधिकारियों सहित पंचायत प्रतिनिधियों को शामिल करते हुए आयोजन समिति का गठन किया जाएगा।

उपायुक्त ने लुगुबुरु में चल रहे निर्माण कार्यों को महोत्सव से पूर्व पूर्ण करने और सीएफआर क्षेत्र को ईको टूरिज्म मॉडल के रूप में विकसित करने का निर्देश दिया। उन्होंने एफआरए लाभुकों को आरओआर जारी करने, लंबित आवेदनों के निपटारे और साइकिल वितरण को 15 अगस्त तक पूर्ण करने का आदेश दिया।

आयोजित बैठक में छात्रवृत्ति योजनाओं, आधार सीडिंग, शिकायत निवारण कोषांग और आदिवासी अखड़ा जीर्णोद्धार पर भी चर्चा की गयी। साथ ही आदिवासी युवाओं की आय-वृद्धि योजना व् सीएमईजीपी किस्त भुगतान को गति देने के निर्देश दिए गए। बैठक में कई वरीय पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *