Advertisement

LTT पर 28 वें रोजे को 19 वां इफ्तार पार्टी

मुंबई। कुर्ला के लोकमान्य तिलक टर्मिनल पर 28 वें रमजान शरीफ को 19 वां इफ्तार पार्टी का भव्य आयोजन रमजान कमेटी द्वारा किया गया। यहां की इफ्तार पार्टी में रेलवे के कर्मचारियों के अलावा बड़ी संख्या यात्री भी शामिल हुए। एलटीटी की इफ्तार पार्टी में महिला यात्रियों के लिए विशेष इंतजाम किया गया था। इफ्तार के बाद नमाज की अदायगी भी हुई।

मिली जानकारी के अनुसार लोकमान्य तिलक टर्मिनल पर सीआरएमएस के अध्यक्ष आमीर खान की अध्यक्षता में हर साल 28 वें रमजान शरीफ को दावते इफ्तार का भव्य आयोजन किया जाता है। ताकि इफ्तार के बहाने रेलवे कर्मचारियों के साथ-साथ रोजे की हालत में रेल यात्रा करने वालों की सेवा की जा सके। रमजान शरीफ का पाक महिना सद्भावना और प्रेम का संदेश है। दावते इफ्तार में एक ही दस्तखान पर हर जाति धर्म और समुदाय के रोजेदार व अन्य लोग एक साथ इपतार करते हैं। इस बार के दावते इफ्तार में सीआरएमएस मुख्यालय के अध्यक्ष वी एस सोलंकी, दिनेश भामोडे, आनिल पाल ने यात्रियों के साथ जायकेदार पकवानों जायका लिया। बताया जाता है कि एलटीटी की इफ्तार पार्टी में स्थानीय नगरसेवक कप्तान मलिक हर साल आते हैं। रमजान कमेटी के आमीर खान, मोहम्मद अकबर खान, मो़ अयुब और रीजवान अंसारी ने इफ्तार पार्टी को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *