Advertisement

मालवनी में एलपीजी सिलेंडर ब्लास्ट, 7 लोग झुलसे

भारत गैस की लापरवाही से हुआ हादसा, लोगों में हडकंप

प्रहरी संवाददाता/मुंबई। मालाड (पश्चिम) इलाके के मालवनी में मंगलवार की सुबह भारत गैस (बीपीसीएल) का रसोई गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने से हड़कंप मच गया। यह हादसा मालवनी गेट नंबर 8 के पास भारत माता स्कूल के बाजु में हुआ। इस हादसे में कुल 7 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल और केयर अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड, पुलिस दल और अन्य एजेंसियां मौके पर पहुंचीं और महज 17 मिनट में आग पर काबू पा लिया गया। इस मामले की पुष्टी वरिष्ट पुलिस निरीक्षक शैलेंद्र नागरकर और उनके मार्गदर्शन में जांच कर रहे पुलिस उपनिरीक्षक प्रवीण काम्बले ने की है।

गौरतलब है कि मालवनी गेट नंबर 8 इलाका घनी आबादी वाला होने के कारण आग लगते ही आस पास के लोगों में हडकंप मच गया। बताया जाता है कि इस चॉल में स्थित ग्राउंड प्लस दो मंजिला झोपड़े की पहली मंजिल पर एक कमरे में गैस लीकेज हुआ, और देखते ही देखते ब्लास्ट कर गया। बताया जाता है कि रसोई गैस (एलपीजी सिलेंडर) के मेन वाल्व में आग लग गई, जिसके कारण यह ब्लास्ट हुआ। सिलेंडर ब्लास्ट होते ही पुरे कमरे में आग फैल गई। दमकल कर्मियों की तत्परता से आग पर काबू पाया गया, अन्यथा आसपास के अन्य कमरों और झोपड़ियों तक नहीं फैल सकती थी। इस हादसे में 7 लोग घायल हैं। जिन्हें अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

इस हादसे में कुल 7 लोगों के घायल होने की पुष्टि वरिष्ट पुलिस निरीक्षक शैलेंद्र नागरकर और मामले की जांच कर रहे पुलिस उपनिरीक्षक प्रवीण काम्बले ने की है। घायलों को आधार अस्पताल और केयर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। शुरुआत में 6 घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया था, बाद में एक और घायल की जानकारी सामने आई। सभी घायलों का इलाज जारी है, उनकी हालत पर नजर रखी जा रही है। सूत्रों की माने तो बीपीसीएल का भारत गैस वालों की लापरवाहियों के कारण इस तरह के हादसे होते रहते हैं।

Tegs: #Lpg-cylinder-blast-in-malvani-7-people-burnt

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *