Advertisement

वनासो मंदिर में प्रेमी-प्रेमिका ने रचाई शादी

लड़का पक्ष उपस्थित, लड़की पक्ष नदारद

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में जारंगडीह कोनार नदी तट स्थित वनासो मंदिर परिसर में एक सितंबर को प्रेमी-प्रेमिका से शादी रचा ली। उक्त विवाह के गवाह बने स्थानीय पूर्व मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, मंदिर के पुजारी व् लड़का पक्ष के दर्जनों रहिवासी, जबकि लड़की पक्ष पुरे वैवाहिक कार्यक्रम में नदारद रहा।

जानकारी के अनुसार वनासो मंदिर परिसर में एक सितंबर की संध्या मंदिर व् आसपास रह रहे रहिवासियों के लिए उक्त विवाह कौतुहल का विषय बन गया। बताया जाता है कि जारंगडीह डबल स्टोरी निवासी 21 वर्षिया रीता कुमारी का माईनस क्वाटर निवासी आनंद राम घासी के 24 वर्षीय पुत्र आशीष राम घासी का प्रेम प्रसंग पूर्व से चल रहा था। इसकी भनक मिलने पर परिजनों ने पहले तो उक्त रिश्ते को सिरे से नकार दिया।

बाद में दोनो प्रेमी-प्रेमिका जब स्थानीय बोकारो थर्मल थाना पहुंचकर न्याय की गुहार लगायी। तब थाना के हस्तक्षेप के बाद दोनों पक्ष पहले तो राजी हो गये। बाद में प्रेमिका के पिता द्वारा शादी के लिए एक माह का समय मांगा जाने लगा। जिसे लड़की मानने को तैयार नहीं हुई। पुलिस के अनुसार दोनों बालिग हैं, लिहाजा उन्हें कानूनन अपना निर्णय का अधिकार है।

उक्त मामले में स्थानीय पुलिस की सहमति के बाद जारंगडीह उत्तरी पंचायत के पूर्व मुखिया इम्तियाज अंसारी, पंसस अरुणा कुमारी के सहयोग से वनासो मंदिर परिसर में दोनों का विवाह करा दिया गया।

वैवाहिक कार्यक्रम में उपरोक्त के अलावा वार्ड क्रमांक चार के सदस्य मंजू देवी, दूल्हे की माँ शक्ति देवी, पिता आनंद राम घासी, श्याम कुमार, विमल विश्वकर्मा, श्याम नायक, सुरेश नायक, राजेंद्र करमाली, महेंद्र प्रग्नेंत, संगीता देवी, अनीता देवी, निशा कुमारी, पिंकी देवी, सुलोचना देवी आदि उपस्थित थे। जबकि वैवाहिक कार्यक्रम में मंदिर न्यास समिति सदस्य रामवृक्ष प्रसाद तथा मंदिर के पुजारी कोलेश्वर पांडेय द्वारा संपन्न कराया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *