एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। भगवान विष्णु के छठे अवतार परशुराम के जन्मोत्सव के मौके पर कौटिल्य महा परिवार बेरमो की ओर से भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त आयोजन बोकारो जिला के हद में फुसरो नगर परिषद के कस्तूरबा श्रीविद्या निकेतन ढोरी में किया गया।
भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर सभी गणमान्य जनों ने उनके तस्वीर पर माल्यार्पण कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में पूर्व सांसद रविंद्र कुमार पांडेय, श्रमिक नेता गिरिजा शंकर पांडेय, संपूर्ण ब्राह्मण समाज के केंद्रीय अध्यक्ष जितेंद्र दुबे, सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर रवि प्रसाद बाजपेई, वार्ड पार्षद श्रीकांत मिश्रा समेत तमाम बड़ी हस्तियों ने शिरकत किया।

इस अवसर पर मीडिया से बात करते हुए पूर्व सांसद पांडेय ने कहा कि धर्म की रक्षा के लिए अगर शस्त्र उठाना पड़े तो उठाना चाहिए। यह शिक्षा भगवान परशुराम से मिलती है। अधर्मियों का नाश कर उन्होंने धर्म को स्थापित किया था।
गिरिजा शंकर पांडेय ने कहा कि भगवान परशुराम ने हमेशा अन्याय के खिलाफ अपना अस्त्र उठाया। वाजपेई ने कहा कि भगवान परशुराम ने कभी भी किसी निर्बल के साथ अत्याचार एवं अन्याय नहीं होने दिया। हम सभी को भी न्याय के पक्ष में हमेशा खड़ा रहना चाहिए। यही संकल्प हम सभी को भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर लेना चाहिए।
मौके पर राम नरेश दूबे, बृज बिहारी पांडेय, टुनटुन तिवारी, अजय झा, धीरज पांडेय, बंसल पाठक, उदेश दूबे, रितेश तिवारी, संतोष ओझा, दिनेश पांडेय, कामाख्या गिरी, शंभू दुबे आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।
![]()












Leave a Reply