Advertisement

संडे बाजार में धूमधाम से मनाई गई भगवान परशुराम की जयंती

नवनिर्मित मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कमेटी का गठन

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड के संडे बाजार स्थित बद्री फाइल में 30 अप्रैल को भगवान परशुराम की जयंती समारोह मनाई गई। यहां उपस्थित गणमान्य जनों ने भगवान परशुराम की मूर्ति पर माल्यार्पण किया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने उनके जीवनी पर प्रकाश डाला। भाजपा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य विक्रम पांडेय ने कहा कि भगवान परशुराम ने अत्याचारियों का संघार किया था। वे भगवान विष्णु के छठे अवतारी थे। उन्होंने मानव कल्याण के लिए अपना जीवन समर्पित किया। उन्होंने कहा कि संडे बाजार में भगवान परशुराम का मंदिर बनकर लगभग तैयार है, जल्द ही मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा धूमधाम से की जाएगी।

भाजपा नेता दिनेश पांडेय ने कहा कि भगवान परशुराम के मंदिर का निर्माण कार्य लगभग संपूर्ण होने को है। प्राण प्रतिष्ठा की तिथि भी जल्द घोषित की जाएगी। इस अवसर पर भगवान परशुराम के मंदिर निर्माण एवं प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कमेटी का गठन किया गया। जिसमे संरक्षक दिनेश पांडेय, अध्यक्ष हीरालाल, उपाध्यक्ष जितेंद्र दुबे, नवीन पांडेय, सचिव नरेंद्र कुमार, सह सचिव रामबदन तिवारी, कोषाध्यक्ष रामशंकर दूबे, सह कोषाध्यक्ष जलेश्वर सिंह के अलावा कार्यकारिणी 51 सदस्य बनाये गए।

बैठक का संचालन शिव प्रकाश पांडेय ने किया। इस अवसर पर रविंद्र मिश्रा, देवतानंद दुबे, जितेंद्र दुबे, विनय पाठक, सरदार इंद्रजीत सिंह, डॉ के पी साही, सुशील चौबे, रामशंकर दूबे, नरेंद्र कुमार, विजय सिंह, सुरेंद्र सिन्हा, नवीन कुमार पांडेय, लक्ष्मण ठाकुर, विजय सिंह, सुरेश त्रिपाठी, गुड्डू दुबे, अनिल मिश्रा, राजेश रविदास, धर्मेंद्र तिवारी, दीपू गुप्ता, उदय दुबे, टिंकू दुबे, अनिल दुबे, जयप्रकाश झा, राम खेलावन, बलराम राय, रवि शंकर सिन्हा, सनी नायर सहित कई अन्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *