Advertisement

कौटिल्य महापरिवार द्वारा करगली मे भगवान परशुराम की मनाई गई जयंती

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के करगली बाजार में 10 मई को भगवान परशुराम की जयंती मनाई गई।

जानकारी के अनुसार करगली बाजार स्थित कौटिल्य महापरिवार बेरमो के प्रधान कार्यालय में अक्षय तृतीया के अवसर पर कौटिल्य महापरिवार द्वारा भगवान परशुराम जयंती का आयोजन किया गया। यहां उपस्थित गणमान्य जनों ने सर्वप्रथम भगवान परशुराम के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया तथा सनातन धर्म की रक्षा की बात कही।

मौके पर कौटिल्य महापरिवार के केंद्रीय अध्यक्ष अजय झा, संगठन सचिव राम नरेश द्विवेदी व वृज बिहारी पांडेय, बोकारो जिलाध्यक्ष संतन मिश्रा, मजदूर नेता देवतानंद दूबे व् धीरज पांडेय सहित बबन चौबे, पंकज पांडेय, झब्बू तिवारी, रविंद्र तिवारी, लालू गिरि, सत्येंद्र गिरि, गौरव सिंह आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *