Advertisement

पहाड़ी शिव मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण की मनाई गई छठियारी

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट शिविर संख्या एक स्थित पहाड़ी शिव मंदिर में बीते रात पूरे धूम धाम और भक्ति पूर्वक भगवान श्रीकृष्ण की छठियारी मनाई गई।

इस बारे में मंदिर के पुजारी राजीव कुमार पांडेय ने बीते 22 अगस्त को बताया कि प्रति वर्ष भगवान श्रीकृष्ण की जन्माष्टमी के छह दिन बाद पहाड़ी शिव मंदिर में भक्तजन भगवान की छठियारी मनाते हैं। इसी को लेकर बीते 21 अगस्त की रात को भगवान श्रीकृष्ण की छठीयारी मनाई गई। इसे लेकर शाम में सभी महिलाओं ने मंदिर परिसर को पूरी अच्छी तरह साफ सफाई किया, इसके बाद अनेको छठियारी का गीत गाया गया। जिसे सुनकर पूरा क्षेत्र भक्तिमय बन गया। उसके बाद पुड़ी, सब्जी, खीर, हलवा बनाए गए और फल के साथ सभी का भगवान के पास भोग लगाया गया।
उन्होंने बताया कि छठियारी के मौके पर मंदिर परिसर में भव्य भंडारा का आयोजन किया गया, जिसमें सभी भक्त भंडारा को ग्रहण किया।

इस अवसर पर मंदिर में श्रद्धालू मधु सिन्हा, अर्चना गोस्वामी, रीना सिन्हा, शालिनी सिन्हा, विभा विश्वनाथन, सुजाता कुमारी, पूजा गोराई, पीहू कुमारी, ममता देवी, सुजाता प्रसाद, रूपा सिंह, निकिता कटरियार, शालिनी कुमारी, सुषमा देवी, रंजू देवी, वीणा देवी, अर्पिता देवी, मीना देवी, सबिता देवी सहित तेनुघाट के कई महिला, पुरूष, बच्चे मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *