समाज के तमाम जन एकजुट होकर करे पूजा-पूर्व सांसद
एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड के करगली बाजार में बीते 23 अक्टूबर को भगवान चित्रगुप्त की पूजा पूरे विधि विधान के साथ की गई। पंडित संजय पांडेय ने यजमान अशोक कुमार सिन्हा के साथ पुरे विधि विधान से पूजन कार्य करवाए। पूजन के बाद प्रसाद का वितरण किया गया।

इस अवसर पर बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह ने कहा कि जो जैसा कर्म करता है, भगवान चित्रगुप्त उसको वैसा ही फल देते हैं। उन्होंने कहा कि मैंने कोई न कोई अच्छा कर्म किया होगा जो भगवान चित्रगुप्त के आशीर्वाद से आज आप सभी के बीच एक विधायक के तौर पर मौजूद हूं। विधायक जयमंगल सिंह यहां चित्रगुप्त पूजा के मौके पर आयोजित भजन संध्या के दौरान मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित थे।
उन्होंने कहा कि भगवान चित्रगुप्त के वंशजों को समाज में शिक्षित और बुद्धिजीवी वर्ग की श्रेणी में रखा गया है। समाज चित्रांश परिवार से हमेशा दिशा दिखाने की अपेक्षा रखता है।
मौके पर विशिष्ट अतिथि के तौर पर गिरिडीह के पूर्व सांसद रविन्द्र कुमार पांडेय ने कार्यक्रम की सफलता पर बधाई देते हुए हर वर्ष इसी तरह एक साथ एकजुट होकर पूजा करने की बात कही। भजन संध्या का साथ-साथ बिरादरी भोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मे विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चो को मॉडल और सर्टिफिकेट देकर हौसला अफजाई किया गया।

इस अवसर पर चित्रगुप्त पूजा कमिटी के सदस्यों ने कहा कि हमारे अविभावक हमे बचपन से ही चित्रगुप्त की पूजा करने की शिक्षा देते रहे है। कहा कि चित्रांश महापरिवार से बहुत कुछ सीखने को मिलता है। कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से आपस में एकजुटता दिखती है। मौके पर संयोजक डॉक्टर रमेश वर्मा, डॉ शकुंतला कुमार सहित संजय अम्बष्ठ, संतोष सिन्हा, डबलू सिन्हा, संजय सिन्हा, लव अम्बष्टा, बीडी सिन्हा, संतोष श्रीवास्तव, सुखेन प्रसाद सिन्हा, शंकर दयाल सिन्हा, कपिल प्रसाद सिन्हा, शुभम सिन्हा, नवनीत सिन्हा, आदित्य सिन्हा, रूद्र सिन्हा, प्रकाश सिन्हा आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply