Advertisement

राम नाम जपने से ही मनुष्यों के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं-लोकेशानन्द

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के करगली गेट दुर्गा मंडप परिसर में आयोजित 67वाँ श्रीश्री रामचरितमानस महायज्ञ के चौथा दिन 5 मार्च को परिक्रमा को लेकर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ सुबह से हीं उमड़ पड़ी।

यहां फुसरो सुभाष नगर, जवाहर नगर, बेरमो सीम, रामनगर, घुटियाटांड आदि विभिन्न जगहों से सैकड़ो श्रद्धालुओं ने परिक्रमा और पूजा- अर्चना कर क्षेत्र की सुख समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर यहां आयोजित रामायण पाठ से करगली गेट सहित आसपास का सम्पूर्ण क्षेत्र भक्तिमय हो गया।

महायज्ञ में मध्य प्रदेश के उज्जैन से आए आचार्य लोकेशानन्द जी शास्त्री ने भगवान राम की महिमा का बखान करते हुए कहा कि राम के बिना कुछ नहीं है। भगवान शंकर ने भी राम को ईस्ट माना है। राम पतित के पावन है। वे करुणानिधि है। जितना भी हो सके भगवान राम का जाप करें। उन्होंने कहा कि राम सहज है, सरल है। जो राम का स्मरण करता है, ध्यान करता है, राम उसके हृदय में रहते हैं। अगर तुम भजन कर रहे हो तो यह तुम्हारा मन, बुद्धि नहीं बल्कि मन के अंदर बैठा राम करवा रहा है। कहा कि पृथ्वी पर जितने भी मार्ग बने है सभी सनातन धर्म से होकर गुजरते हैं।

यह ऋषि, मुनियों की तपोभूमि है। उनकी महिमा को जितना गाया जाए उतना कम है। उन्होंने कहा कि सनातन की परंपरा ऐसी है कि जहां भगवान को भी कहना पड़ा है कि हमसे बड़े हमारे भक्त हैं। राम नाम जपने से ही मनुष्यों के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि श्रद्धा से 9 दिनों तक राम नाम का मंत्र जाप करने से भक्तों के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। कहा कि सत्यता के मार्ग पर चलने से भले ही कष्ट उठाना पड़े, अंत बड़ा ही सुखद होता है।

इस अवसर पर यज्ञ समिति के सुशील सिंह व मनोज सिंह ने कहा कि पिछले 67 वर्षो से यहां प्रतिवर्ष महायज्ञ का आयोजन किया जाता रहा है। उन्होंने बताया कि आगामी 8 मार्च को हवन के साथ यज्ञ का समापन होगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *