Advertisement

धूमधाम से मनाया गया लोक जनशक्ति पार्टी (आर) का 25वाँ स्थापना दिवस

वृद्ध असहाय समाज में अंगवस्त्र एवं मिष्ठान वितरण कर दी गयी श्रद्धांजलि

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का 25वाँ स्थापना दिवस पूरे उत्साह और सेवा भावना के साथ बोकारो में मनाया गया। इस अवसर पर बोकारो के सेक्टर 5 स्थित वृद्ध असहाय समाज में युवा नेता रवि चौबे के नेतृत्व में अंगवस्त्र और मिष्ठान वितरण किया गया।

स्थापना दिवस कार्यक्रम की शुरुआत पार्टी संस्थापक, कैबिनेट मंत्री और पद्मश्री स्वर्गीय रामविलास पासवान को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ की गयी। इस अवसर पर रवि चौबे ने कहा कि पार्टी संस्थापक के आदर्श मैं उस घर में दीप जलाने चला हूँ, जहाँ सदियों से अँधेरा है आज भी सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए जाति और स्वार्थ से ऊपर उठकर समाज के हर कमजोर वर्ग के उत्थान की दिशा में कार्य कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि झारखंड में राज्य अध्यक्ष बीरेंद्र प्रधान के नेतृत्व में कार्यकर्ता संगठन को मजबूत बनाने और जनसेवा के संदेश को तेजी से आगे बढ़ा रहे हैं। स्थापना दिवस पर किया गया यह छोटा सा वितरण कार्यक्रम उसी सामाजिक जिम्मेदारी का प्रतीक है।

स्थापना दिवस कार्यक्रम में लोजपा (आर) के झारखंड प्रदेश महासचिव संजय श्रीवास्तव, एससी-एसटी सेल के उपाध्यक्ष अशोक सोरेन, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष टार्जन, आईटी सेल के उपाध्यक्ष अंकित पांडेय, प्रदेश सचिव बटुक मिश्रा, मसुदन शर्मा, चोलेश्वर महतो, हीरा गोप, अनंत लाल, बरुण मंडल, आदित भारद्वाज, गीता सोरेन, अथर्व भारद्वाज सहित दर्जनों समर्थक मौजूद रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *