Advertisement

लोकल सेल ट्रक ओनर एसोसिएशन ने फुसरो मे निकाला तिरंगा यात्रा

तिरंगा यात्रा देश के शहीदों, फौज के जवानों और पुलिसकर्मियों को समर्पित है-विधायक

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। अमलो लोकल सेल ट्रक ओनर एसोसिएशन ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या 14 अगस्त को बोकारो जिला के हद में फुसरो मे भव्य तिरंगा यात्रा निकाला। तिरंगा यात्रा में बेरमो विधायक सहित क्षेत्र के सैकड़ो अमन पसंद रहिवासियों ने भाग लिया।

जानकारी के अनुसार बोकारो-डुमरी मुख्य पथ पर अमलो स्थित एसोसिएशन के कार्यालय से तिरंगा यात्रा प्रारंभ होकर मकोली होते हुए सेन्ट्रल कॉलोनी, शारदा कॉलोनी, सिंहनगर फुसरो हिन्दुस्तान पुल पहुंची। यहां से वापस फुसरो बाजार होते हुए पुराना बीडीओ ऑफिस मे समाप्त हुई। तिरंगा यात्रा में आगे-आगे बाइक पर चल रहे युवाओं ने देशभक्ति के जमकर नारे लगाए।

तिरंगा यात्रा कार्यक्रम में बेरमो विधायक कुमार जयमंगल (अनुप सिंह) और कांग्रेसी नेता कुमार गौरव कुमार शामिल होकर आजादी के महत्व पर प्रकाश डाला। कहा कि यह तिरंगा यात्रा देश के शहीदों, फौज के जवानों और पुलिसकर्मियों को समर्पित है, जो हमारी सुरक्षा के लिए तपती गर्मी, हाड़ कपानेवाली सर्दी और बारिश की परवाह ना कर दिन रात देश की सीमा और सड़कों पर पहरा देते हैं।

कहा गया कि केवल इतना ही नहीं, जवानों ने ड्यूटी पर तैनात रहते अपने जीवन का बलिदान तक कर दिया। ऐसे सपूतों को हम सलाम करते है।एसोसियेशन के अध्यक्ष राजन साव ने कहा कि आज हम सब यह कसम लें कि इस तिरंगे और देश की गरिमा को बनाए रखने के लिए पूरी तरह से समर्पित होंगे। तिरंगा यात्रा में सैकड़ो की संख्या में गणमान्य शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *