प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। पेटरवार प्रखंड के हद में पिछरी उत्तरी पंचायत भवन परिसर में 24 जुलाई को बैंक ऑफ इंडिया पिछरी एवं टुपकाडीह शाखा की ओर से ऋण वितरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बीओआई पिछरी शाखा के उप प्रबंधक कोमल कुमारी एवं टुपकाडीह शाखा के राजीव कुमार मुख्य रूप से थे।
जानकारी के अनुसार उक्त ऋण वितरण शिविर में पिछरी शाखा ने 12 लिंकेज एवं टुपकाडीह शाखा ने 05 लिंकेज ऋण स्वीकृत किया। मौके पर क्षेत्रीय समन्वयक अनुज कुमार महतो, तेजस्विनी महिला संघ से प्रखंड समन्वयक विजय कुमार, टेकलाल महतो, बैंक सखी मंजू देवी, सरिता देवी, सुषमा, पारो, माधुरी, वार्ड की लक्ष्मी देवी आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply