एस.पी.सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। युवा लोक जनशक्ति पार्टी के नेता राजा पासवान ने भाजपा से मांग किया है कि उनकी पार्टी के सर्वमान्य नेता सांसद चिराग पासवान को केबिनेट मंत्री बनाए जाए।
लोजपा समस्तीपुर जिला (Lojapa Samastipur district) के युवा नेता राजा पासवान ने भारतीय जनता पार्टी से चिराग पासवान को केंद्रीय मंत्री बनाने की मांग करते हुए कहा कि देश में एनडीए की सरकार है। जिसमें भाजपा के साथ एनडीए में और भी पार्टी हैं। लोजपा ही एक मात्र ऐसी पार्टी है जो कि पूरी ईमानदारी के साथ हर फैसले में एनडीए के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि लोजपा एवं दलित सेना संस्थापक पदम भूषण से सम्मानित स्वर्गीय रामविलास पासवान की कीर्ति देश दुनियां में बना हुआ है। लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का दिशा-निर्देश सीधा साफ रहता है। देश में एनडीए सरकार के साथ लोजपा पूरी ईमानदारी से साथ है और रहेगी। उन्होंने कहा कि बिहार में लोजपा सरकार में नहीं है। बिहार में गठबंधन विश्वसनीय नहीं है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कभी भी पाला पलट सकते हैं। बिहार की सरकार कभी भी गिर सकती है, इसलिए भाजपा को ध्यान देना चाहिए कि लोजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो पूरी इमानदारी से भाजपा के साथ है। आने वाला भविष्य बिहार को ध्यान में रखते हुए भाजपा लोजपा सुप्रीमो चिराग पासवान को भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा भी अपने विश्वसनीय लोग को गठबंधन में रखना चाहती है। लोजपा ही ऐसी पार्टी है जो भाजपा के साथ हर फैसले में पूरी ईमानदारी से रहती है। भाजपा के शीर्ष नेता को पूर्ण विश्वास है कि बीते विधानसभा चुनाव में लोजपा अकेले चुनाव लड़ी, इसीलिए जदयू की सीट बहुत कम आया। सरकार बनाने में बिहार में भाजपा की चलने लगी। भाजपा विधानसभा अध्यक्ष बनाए गए। बिहार में दो-दो उपमुख्यमंत्री बनायागया। भाजपा मनचाहा मंत्री पद लिये। बिहार और देश में दलित का वोट लेने के लिए रणनीति का एक हिस्सा बनाएगा भाजपा, इसीलिए लोजपा सुप्रीमो चिराग पासवान को भारत सरकार के केन्द्रीय मंत्री बनाने में कोई हिचक नहीं करेगी। लोजपा नेता ने कहा कि इससे केंद्र में वर्ष 2024 में एनडीए सरकार बनाने में आसानी होगी। अगर लोजपा सुप्रीमो चिराग पासवान को केंद्रीय मंत्री नहीं बनाया गया तो 2024 में एनडीए की सरकार नहीं बन पाएगा।
युवा नेता राजा पासवान ने कहा कि जिस गठबंधन में लोजपा रहेगी उसी की केंद्र में सरकार बनेगी। यह मेरा मानना है। मेरी सोंच अगर गलत हो तो माफ कीजिएगा। लेकिन हम सब का एक ही लक्ष्य है पार्टी को मजबूत करना। सभी लोजपा कार्यकर्ताओं को पूरी ईमानदारी से पार्टी संगठन को मजबूती से बनाना है, और चिराग पासवान के हाथों को मजबूत करना ही हमारा लक्ष्य होगा। लोजपा सुप्रीमो चिराग पासवान के दिशा निर्देश ही हम लोगों के लिए सर्वमान्य होगा।
283 total views, 2 views today