Advertisement

जीवित विधवा महिला मृत घोषित, दस महीने से सामाजिक सुरक्षा पेंशन बंद

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। प्रखंड कार्यालय कर्मचारियों की कारस्तानी से जीवित विधवा महिला मृत्यु घोषित कर दी गयी। उसे पिछले दस महीने से सामाजिक सुरक्षा पेंशन भी बंद है। प्रखंड विकास पदाधिकारी मामले की जांच करने का आश्वासन दे रहे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गोमियां प्रखंड के हद में हजारी पंचायत के खुदगढ़ा गांव निवासी स्वर्गीय लालदेव यादव की पत्नी मसोमात (विधवा) सुमित्रा देवी अपनी व्यथा सुनाने के लिए दर-दर भटक रही है। सुमित्रा देवी ने 5 दिसंबर को बताया कि विगत दस महीने से उन्हें सामाजिक सुरक्षा पेंशन नहीं मिला है।

जब वह बैंक अपने खाते को लेकर पहुंची तब पता चला कि वह मर चुकी है। इस वजह से उसका पेंशन बंद कर दिया गया है। पेंशन बंद होने की वजह से आज हसे खाने के भी लाले पड़ चुके है। उनके दो बच्चे हैं। किसी तरह उस पेंशन के सहारे अपना गुजर-बसर कर रही थी।

आज यह सवाल उसके सामने खड़ा हो चुका है। अपने बच्चों का पालन पोषण कैसे करेगी। मृत किसने और कब घोषित किया ना गांव वाले बता पा रहे हैं और ना ही कोई अधिकारी। अजब है यह प्रखंड और इसके कर्मचारी।

इस संबंध में गोमियां के प्रखंड विकास पदाधिकारी कपिल कुमार ने बताया कि इस तरह का मामला मेरे पास नही आया है। जांच करने के बाद ही स्पष्ट कोई बात बता सकते हैं। उन्होंने जांच के बाद ही कार्रवाई की बात कही।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *