Advertisement

मनपा के सभागृह व समितियों की कार्यवाही का करें लाइव प्रसारित

कार्यालय संवाददाता/मुंबई। लोकतांत्रिक व्यवस्था में पारदर्शिता, जवाबदेही और नागरिकों की प्रत्यक्ष भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। इसी संदर्भ में आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली ने बृहन्मुंबई महानगरपालिका के महापौर तथा महापालिका आयुक्त को पत्र देकर सभागृह एवं विभिन्न समितियों की कार्यवाही का सीधा (Live Streaming) प्रसारण शुरू करने की मांग की है।

महानगरपालिका के सभागृह सहित स्थायी समिति, शिक्षा समिति, सुधार समिति आदि महत्वपूर्ण समितियों में होने वाली चर्चाओं और निर्णयों की जानकारी वर्तमान में नागरिकों को सीमित रूप में ही प्राप्त हो पाती है। इसके कारण जनहित से जुड़े विषयों पर भ्रम और अफवाहें फैलती हैं। गलगली ने कहा कि यदि बैठकों का लाइव प्रसारण किया जाए तो निर्णय प्रक्रिया में पारदर्शिता आएगी और प्रशासन के प्रति नागरिकों का विश्वास मजबूत होगा। लाइव प्रसारण से जनप्रतिनिधियों के कार्यों पर सार्वजनिक निगरानी संभव होगी। अफवाहों एवं भ्रामक सूचनाओं पर रोक लगेगी।

युवा पीढ़ी में लोकतांत्रिक प्रक्रिया के प्रति जागरूकता बढ़ेगी। जब देश की अनेक सरकारी एवं स्थानीय स्वशासन संस्थाएँ सफलतापूर्वक लाइव स्ट्रीमिंग लागू कर चुकी हैं, तब मुंबई महानगरपालिका को भी आधुनिक तकनीक का उपयोग कर यह व्यवस्था तत्काल लागू करनी चाहिए, ऐसी मांग अनिल गलगली ने की है। उन्होंने इस विषय पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेकर त्वरित कार्यवाही करने की अपेक्षा व्यक्त की है।

Tegs: #Live broadcast of the proceedings of the Municipal Corporation’s hall and committees

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *