Advertisement

होंडा सिटी कार से अवैध शराब बनाने की लिक्विड केमिकल बरामद

प्रहरी संवाददाता/गोमिया (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में गोमिया थाना क्षेत्र से पुलिस ने होंडा सिटी कार से अवैध शराब बनाने की 240 लीटर लिक्विड केमिकल बरामद किया है। जिससे क्षेत्र के शराब माफियाओं में हड़कंप मचा है।

जानकारी के अनुसार गोमिया थाना प्रभारी रवि कुमार ने गुप्त सूचना के आधार पर 21 अगस्त की अहले सुबह गोमिया-तेनु मार्ग पर बोकारो नदी किनारे से होंडा सिटी कार से 240 लीटर शराब बनाने की लिक्विड केमिकल को बरामद किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक कार आईईएल से ललपनिया की ओर जा रही है। सूचना मिलते ही गस्ती दल को सतर्क किया गया। जैसे हैं पुलिस संदिग्ध होंडा सिटी कार क्रमांक JH01L/9679 का पीछा करने लगी, वाहन चालक गोमिया-तेनु मार्ग पर बोकारो नदी के समीप गाड़ी छोड़कर भाग निकला।

थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस टीम गाड़ी की छानबीन की तो उसकी डिक्की से अवैध शराब बनाने की 240 लीटर लिक्विड केमिकल से भरी कंटेनर, रैपर, ढक्कन सहित अन्य सामग्री बरामद किया गया। इसके बाद पुलिस द्वारा उक्त होंडा सिटी कार को जप्त कर थाना लाया गया।

संबंध में थाना प्रभारी रवि कुमार ने बताया कि फरार अपराधियों की पहचान की जा रही है। कहा कि इस मामले में दो अज्ञात के खिलाफ थाना में प्राथमिक की दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और अपराधियों के पकड़ने के लिए सघन छापेमारी कर रही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *