राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। लायंस क्लब बोकारो थर्मल शाखा की ओर से 20 अगस्त को बोकारो थर्मल सब्जी मार्केट में सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों से आकर दतुनव, शब्जी आदि बेचकर अपने परिवार का जीविका चलाने वाली गरीब महिलाओं व् असहायों के बीच दर्जनों छतरी का वितरण किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित लायंस क्लब के सदस्यों ने कहा कि क्लब की ओर से लगातार गरीब व असहाय जनों की सेवा की जाती रही है। कहा गया कि बरसात के दिनों में गरीब ग्रामीण महिला, पुरुषों को बोकारो थर्मल आने जाने एवं शब्जी, दातुन बेचने में परेशानी न हो इस उद्देश्य से क्लब की ओर से मदद स्वरूप छतरी का वितरण किया गया है।
इस अवसर पर छतरी वितरण में लायंस क्लब बोकारो थर्मल शाखा के एन. पी. सिन्हा, बाबूलाल गिरी, जितेंद्र सिंह, प्रकाश ठक्कर, सुशील कुमार, सुनील यादव, धर्म सिंह, बिनोद भाटिया, संजय पासवान आदि मुख्य रूप से शामिल थे।
![]()













Leave a Reply