प्रहरी मेला में खोरठा गायक कैलाश देहाती नाइट का आयोजन
रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के खैराचातर में भूतपूर्व सरपंच व समाजसेवी सुरेश कुमार जयसवाल की पुण्यतिथि पर सात दिवसीय प्रहरी मेला का आयोजन किया जा रहा है।
आयोजित सात दिवसीय प्रहरी मेला के उद्घाटन समारोह के अवसर पर बीते 10 मार्च की देर रात यहां रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान खोरठा स्टार गायक कैलाश देहाती व् उनके सहयोगी कलाकारों ने गीत-संगीत से रात भर श्रोताओं को झूमने-थिरकने को मजबूर कर दिया।
इस अवसर पर कैलाश देहाती के गीत झारखंड के माटी दादा माई के समान…, सुरेश बाबू के तोहर चरणे प्रणाम …, दिलवा के करी ले ले चोरी रे… आदि गीतों पर श्रोता झूम उठे। जबकि नृत्यांगना मुस्कान, सोनिया, करिश्मा व मास्टर राजू ने नृत्य प्रस्तुत कि उपस्थित जन समूह को खूब झुमाया। सोनाय के गीत व अभियान को भी जमकर सराहना मिली। वाद्य यंत्रों पर सुशील, उमेश, गौतम आदि ने संगत की।

इससे पूर्व मुख्य अतिथि गोमियां विधायक डॉ लंबोदर महतो द्वारा खोरठा स्टार कैलाश देहाती को सम्मानित किया गया। मौके पर मेला कमेटी के व्यवस्थापक व पूर्व मुखिया रामसेवक जयसवाल, अध्यक्ष घनश्याम महतो, सचिव रणदेव कुमार मुर्मू, संयोजक पंकज कुमार जयसवाल, राजेश कुमार राय, आदि।
अशोक कुमार सिंह, उमेश कुमार जयसवाल, डॉ जीतलाल महतो, सुनील कुमार कपरदार, कपिलेश्वर महतो, अरुण तुरी, विष्णु कुमार जयसवाल, सुंदरलाल घांसी, विमल राय, सौरभ राय, सौरभ जयसवाल, मनोज महतो, रोमेल अंसारी, दिलीप शर्मा, विमल पॉल, अंकुश जयसवाल, श्रीकेश जयसवाल, सुजीत महतो आदि मौजूद थे।
कार्यक्रम में बाल कलाकार को किया गया सम्मानित
प्रहरी मेला के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान सिल्ली के चर्चित बाल कलाकार (गायक व हारमोनियम वादक) अश्विनी महतो को खैराचातर रहिवासी शिक्षक पंकज कुमार जयसवाल की 8 वर्षीय पुत्री सताक्षी प्रिया उर्फ नोना ने उपहार देकर सम्मानित किया। सताक्षी के पिता में कहा कि अश्विनी के कार्यक्रम व प्रतिभा से प्रभावित होकर यह उपहार दिया गया है।
प्रहरी कप क्रिकेट में केसीसी कसमार बना चैंपियन
खैराचातर में आयोजित 24वें प्रहरी मेला के अवसर पर आयोजित प्रहरी कप क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में केसीसी क्लब कसमार ने जय भवानी क्लब बगदा को पांच विकेट से पराजित कर टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया। भवानी क्लब बगदा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 में 85 रनों का स्कोर खड़ा किया। जवाबी पारी खेलते हुए केसीसी टीम ने 5 विकेट खोकर लक्ष्य को प्राप्त कर लिया।
मेला उद्घाटन के अवसर पर विजेता एवं उप विजेता टीम को मुख्य अतिथि विधायक डॉ लंबोदर महतो के हाथों पुरस्कृत किया गया। इस दौरान खैराचातर टीम के सौरभ राय उर्फ मोंटी राय को बेस्ट कैच, बगदा के क्रिस सिंह को बेस्ट बॉलर व फील्डर, केसीसी के अजित कुमार को मैन ऑफ द मैच, बगदा टीम के मधु महतो को मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार दिया गया।
![]()













Leave a Reply