Advertisement

बगदा में किशोरियों के बीच जीवन कौशल प्रशिक्षण का आयोजन

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। किशोरियों को नेतृत्व क्षमता विकास के लिए जीवन कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन 28 फरवरी को सहयोगिनी द्वारा बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के बगदा पंचायत भवन में किया गया।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रशिक्षक प्रेम कुमार महतो ने कहा कि लड़कियों के कैरियर को सुनिश्चित करने के लिए जीवन कौशल के तरीकों को अपनाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि जीवन कौशल प्रशिक्षण के माध्यम से लड़कियां अपना भविष्य संवार सकती है। सहयोगिनी के कार्यक्रम समन्वयक प्रकाश कुमार महतो ने बताया कि कसमार प्रखंड के 30 गांव में किशोरी क्लब बनाकर उनके नेतृत्व क्षमता का विकास किया जा रहा है।

साथ ही उन्हें सरकारी योजनाओं से जोड़ने तथा महिला हिंसा रोक थाम पर काम किया जा रहा है। संगीता देवी ने कहा कि व्यक्तिगत विकास के लिए जीने के तरीको को समझने की जरूरत है। सहयोगिनी द्वारा कसमार प्रखंड के 30 गांवों में किशोरी क्लब बनाकर उनके नेतृत्व क्षमता का विकास को लेकर विभिन्न गतिविधिया आयोजित किया जा रहा है।
कार्यक्रम के दौरान नेहा कुमारी, निशा कुमारी, सुप्रिया कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, संजु, नीलम, रुबी कुमारी आदि उपस्थित थी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *