उद्देश्य अगर सही हो तो कोई भी बाधा आड़े नहीं आ सकता-धनंजय सिंह
सत्यलोक की प्रगति में मीडिया कद साथियों का अहम योगदान-एस. एन. राय
विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। लगातार प्रगति के पथ पर अग्रसर तथा क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान बना चुके गरीब, असहाय बच्चों के बीच शिक्षा का अलख जगा रहे गैर सरकारी संस्था सत्यलोक ने 14 फरवरी को ज्ञान वितरण का एक और नया अध्याय खोल दिया है।
सत्यलोक के संस्थापक एस. एन. राय के अनुसार संस्था द्वारा बोकारो जिला के हद में गोमियां प्रखंड के स्वांग वन बी स्थित जागृति कंप्यूटर कोचिंग सेंटर के समीप 14 फरवरी को इस क्षेत्र की पहली पुस्तकालय (लाइब्रेरी) का उद्घाटन किया गया। उक्त लाइब्रेरी बच्चो को पढ़ने के लिए एक बेहतर जगह और सभी किताबे मुहैया कराने के मकसद के खोला गया है। बच्चो के लिए यह लाइब्रेरी पूरी तरह से नि:शुल्क होगी। इस लाइब्रेरी से सभी वर्ग के बच्चे लाभ उठा पाएंगे।
इस लाइब्रेरी में सभी प्रकार की किताबे उपलब्ध हैं। छात्र-छात्रा यहां बैठ कर पढ़ाई भी कर सकते हैं। लाइब्रेरी में बैठने की उचित व्यवस्था हैं। यहां इन्वर्टर भी लगाया गया हैं, ताकि बिजली नहीं रहने से बच्चो की पढ़ाई में बाधा न उत्पन्न हो सके।
लाइब्रेरी उद्घाटन के अवसर पर स्वांग वन बी स्थित पंचायत सचिवालय सभागार में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में क्षेत्र के पत्रकारों को भी संस्था के तरफ से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर स्थानीय पंचायत के पूर्व मुखिया धनंजय सिंह ने कहा कि उद्देश्य अगर सही हो तो कोई भी बाधा आड़े नहीं आ सकता है।
सिंह ने कहा कि उनकी इच्छा है कि समाज प्रगति करे लेकिन लाख कोशिशों के बाद भी जब लोग समझने के लिए तैयार नहीं होते है तो बहुत परेशानी होती है। ऐसे में सत्यलोक द्वारा क्षेत्र में किए जा रहे समाज सुधार के कार्य को देखकर मन संतुष्ट होता है। उन्होंने कहा कि उनका अथवा सत्यलोक का मेहनत तभी सार्थक माना जायेगा जिस दिन गांधी ग्राम का कोई बच्चा उच्च पद को प्राप्त होगा।
सत्यलोक के संस्थापक एस. एन. राय ने कहा कि सत्यलोक की प्रगति में मीडिया के साथियों का अहम योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि आज सत्यलोक झारखंड के बोकारो जिला के अलावा हजारीबाग जिला सहित बिहार में भी समाज सुधार का कार्य कर रही है। उन्होंने कोरोना काल में तथा लगातार कई वर्षो से ठंड के मौसम में सत्यलोक द्वारा क्षेत्र के कई मीडिया कर्मियों के सहयोग से किए गये कार्यों से उपस्थित जनों को परिचय कराया।
संस्थापक राय ने कहा कि सत्यलोक – एक नई आशा जो गोमियां एवं कथारा स्थित एक समाजसेवी संस्था है, बीते 20 वर्षो से समाज सेवा के लिए कार्यरत है। कहा कि संस्था पिछले 03 वर्ष से लगभग 250 गरीब बच्चों को नि:शुल्क, बेहतर और नैतिक मूल्यों से परिपूर्ण शिक्षा देने का कार्य कर रही है। जरूरत पड़ने कर उनका इलाज और अन्य देख रेख भी कराती रही है।
उन्होंने बताया कि संस्था की नि:शुल्क शिक्षा का प्रोग्राम चार अलग अलग जगहों पर सफलतापूर्वक चलाया जा रहा है, जिसमें गांधीग्राम, पिपराडीह, नरकी और कथारा शामिल है। इन बच्चो को जीवन से जुड़ी हर पहलू का ज्ञान देकर उनके लिए एक बेहतर भविष्य सुनिश्चित कर, पिछड़े वर्गो को मुख्य समाज के बराबर में लाने के उद्देश्य से संस्था बीते 20 वर्षो से लगातार पूरी तत्परता के साथ काम कर रही हैं।
मौके पर सत्यलोक संस्था के संस्थापक सत्येंद्र राय, बचपन प्ले स्कूल हजारी के संस्थापक ब्रजनंदन सिंह सहित कई मीडिया कर्मियों ने भी विचार व्यक्त की। इस अवसर पर स्थानीय मुखिया सहित संस्था के भास्कर, मोहमद तौफीक, कुणाल, रंजित, आनंद निषाद, अर्शलान, राहुल निशाद, अर्यान, जूलियस, सुबोध, रोहन, गणेश, रवि, फरमान, आकृति, जया, शांति, मयूरी, रमीज, अरुंजय, नंदनी, चांदनी, पूजा, पायल, कृष्ण चंद्र, आसिफ रजा, अमन रजा आदि उपस्थित थे।
171 total views, 1 views today