Advertisement

विधायक द्वारा दुखियाडीह नाला पर चेक डैम निर्माण कार्य का किया गया शिलान्यास

प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। लघु सिंचाई प्रमंडल गिरिडीह द्वारा 3 जनवरी को गांडेय प्रखंड के हद में दुखियाडीह नाला पर चेक डैम निर्माण कार्य का शिलान्यास गांडेय विधायक डाँ सरफराज अहमद द्वारा किया गया। चेक डैम निर्माण की लागत लगभग 43 लाख 69 हजार बताया जा रहा है।

शिलान्यास के अवसर पर विधायक ने कहा कि चेक डैम कार्य निर्माण के दौरान गुणवत्ता पर कोई समझौता नहीं किया जायेगा। उन्होंने कहा कि दुखियाडीह नाला पर चेक डैम निर्माण होने पर इस नाला के आस पास के रहिवासियों को खेती व अन्य कामों को करने में सहुलियत होगी।

मौके पर गांडेय प्रखंड के बीस सूत्री अध्यक्ष ध्रुव देव पंडित, बुधुडीह मुखिया नवीन वर्मा, मो. अकबर, मो. सलीम, मो. फुरकान, भागीरथ मंडल, गुलाब मंडल, हाजी उस्मान, प्रमोद राम, अनिल टूडू, इनामुल हक, जेईई विजय कुमार, संवेदक सुधाकर राय समेत दर्जनों रहिवासी मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *