ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। आगामी 10 जुलाई को होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए तेनुघाट व्यवहार न्यायालय के एसडीजेएम संजीत कुमार चंद्र (SDJM Sanjeet Kumar chandra) की अध्यक्षता में 5 जुलाई को एक बैठक तेनुघाट व्यवहार न्यायालय परिसर में पैनल अधिवक्ता के साथ की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए अनुमंडल विधिक सेवा प्राधिकार समिति के सचिव सह एसडीजेएम चंद्र ने उपस्थित अधिवक्ता को बताया कि आगामी 10 जुलाई को राष्ट्रीय लोक अदालत में बिजली विभाग, वन विभाग, उत्पाद विभाग, एन आई एक्ट, मोटरयान दुर्घटना, बैंक विभाग, जमीन संबंधित मामले, समझौता के आधार पर छोटे-मोटे फौजदारी मामले का निष्पादन किया जाएगा।
जिसके लिए मुकदमा से संबंधित दोनों पक्षों को न्यायालय के द्वारा नोटिस भेजा जा रहा है, ताकि वह अपने मामलों का निष्पादन न्यायालय में आकर करवा सके। उन्होंने सभी पैनल अधिवक्ताओं को भी सहयोग के लिए कहा।
साथ हीं कहा कि वे सभी अपने अपने मुवक्किल को अपने मामलों के निष्पादन के लिए न्यायालय में आवेदन देने के लिए कहे, ताकि ज्यादा से ज्यादा मामलों का निष्पादन हो सके। सभी पैनल अधिवक्ताओं एवं अधिवक्ता गण ने भी मामलों के निष्पादन के लिए अपनी भरपूर सहयोग करने का न्यायालय को आश्वासन दिया है।
इस अवसर पर अधिवक्ता सुभाष कटरियार ने कहा कि मामलों के निष्पादन के लिए सभी पैनल अधिवक्ता न्यायालय की मदद करेगें। जिससे ज्यादा से ज्यादा मामलों का निष्पादन हो सके।
बैठक में उपस्थित महादेव राम, नागेश्वर प्रसाद दसौंधी, बद्री नारायण पोद्दार, वीरेंद्र कुमार सहगल, संतोष कुमार ठाकुर, भुवनेश्वर प्रसाद, पूरन चंद्र दास, चंद्रशेखर प्रसाद सिंह, गुरुदास अड्डी, संजय कुमार डे, सुरेश प्रसाद, अर्जुन सिंह, वकील महतो, मनोज कुमार चौबे, शैलेश कुमार सिन्हा, मो शब्बीर, वेंकट हरी विश्वनाथन, नरेश चंद्र ठाकुर, निर्मल कुमार, शंकर ठाकुर, सुजीत कुमार जयसवाल, संतोष कुमार, अरुण कुमार प्रसाद, लक्ष्मी कांत प्रसाद, कौशल कुमार, कुंदन कुमार, इम्तियाज आलम आदि अधिवक्ता ने भी अपने अपने विचार व्यक्त किए।
![]()












Leave a Reply