Advertisement

कस्तूरबा विद्यालय की बच्चियों को ऑनलाइन दी गई कानूनी जानकारी

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। सर्वोच्च न्यायालय, झारखंड उच्च न्यायालय एवं बोकारो प्रधान जिला जज प्रदीप कुमार श्रीवास्तव (District judge Pradeep Kumar srivastava) के निर्देशानुसार तेनुघाट व्यवहार न्यायालय से अनुमंडल विधिक सेवा प्राधिकार समिति के सचिव (Secretary) सह एसडीजेएम दीपक कुमार साहू के द्वारा 24 जनवरी को कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय तेनुघाट के बच्चियों को ऑनलाइन कानूनी जानकारियां दी गई।

कानूनी जानकारियां देते हुए एसडीजेएम साहू (SDJM Sahu) ने बताया कि आज राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर आप बच्चों को महिला संबंधित कानूनी जानकारियां दी जा रही है। बालिका दिवस के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि बालिका दिवस महिला सशक्तिकरण के लिए मनाया जाता है।

जहां महिलाओं के सम्मान की जाती है। वहीं विकास होता है। शिक्षा का उपयुक्त साधन आपको मिला है। उस पर आप अच्छी तरह अमल कर शिक्षा ग्रहण करें। शिक्षा का अधिकार के बारे में बताया कि 6 से 14 वर्ष के बच्चों को मुफ्त शिक्षा का अधिकार है।

मगर आप देखते हो होंगे कि बहुत सारे बच्चे जो पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं, वह काम करते नजर आते हैं। आप उन्हें भी शिक्षा के लिए प्रेरित करें, ताकि वह भी पढ़ाई कर सकें।

उन्होंने कहा कि सरकारी विद्यालय (Government school) में तो निःशुल्क शिक्षा प्राप्त होता ही है, मगर जो प्राइवेट विद्यालय हैं उनमें भी 25 परसेंट ऐसे बच्चे जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं उन्हें भी मुफ्त शिक्षा दिया जाता है।

अगर ऐसे बच्चे मिलते हैं जो पढ़ना चाहते हैं, मगर पढ़ नहीं पाते हैं तो आप उसकी जानकारी अपने विद्यालय के शिक्षक गणों के द्वारा तेनुघाट व्यवहार न्यायालय में आकर अनुमंडल विधिक सेवा प्राधिकार समिति के सचिव को आवेदन देकर जानकारी दें।

ताकि उसकी शिक्षा का अधिकार उसे प्राप्त हो। उन्होंने बच्चों के द्वारा पूछे गए सवालों का भी जवाब दिया। वहीं बच्चों को पैनल अधिवक्ता सुभाष कटरियार, रीतेश जयसवाल, महुआ कारक एवं विनोद गुप्ता ने भी कानून की बहुत सारी जानकारियां देते हुए बताया कि सरकार के द्वारा बहुत सारी योजनाओं का लाभ महिलाओं को दिया जा रहा है।

इसमें वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, लड़कियों को निःशुल्क शिक्षा सहित कई योजनाओं के बारे में जानकारियां दी। आगे बताया कि जो महिला सरकार के द्वारा दी जा रही योजनाओं का लाभ नहीं उठा पा रहे हैं उन्हें सारी जानकारियां दें, ताकि वह उसका लाभ उठा सकें।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *