सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, उच्च न्यायालय राँची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा के तत्वधान में 30 अगस्त को डीएवी पब्लिक स्कूल चिरिया के कानूनी साक्षरता क्लब में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया।

शिविर में शिक्षा का अधिकार, डालसा के निःशुल्क सेवाओं, बाल विवाह, सड़क सुरक्षा, पोस्टर केयर, स्पॉन्सरशिप योजना, आफ्टर केयर, झारखंड पीड़ित प्रतिकार योजना एवं अन्य कानूनी जानकारी प्रदान की गई। शिविर में विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ शिव नारायण सिंह, पीएलवी अशोक कुमार महतो, जेराई हेंब्रम एवं स्कूल के दर्जनों छात्र – छात्रा उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply