Advertisement

वामदलों ने किया ताजपुर प्रखंड मुख्यालय पर विशाल जंगजू प्रदर्शन

मनरेगा बदलाव, बुलडोजर, कालाबाजारी, धान खरीद को ले वामदलों का हल्ला बोला

किसान-मजदूर की हकमारी के खिलाफ वामदल द्वारा निर्णायक लड़ाई की घोषणा

एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। अपने पुर्व घोषणा को लेकर वामदलों द्वारा 5 जनवरी को समस्तीपुर जिला के हद में ताजपुर प्रखंड मुख्यालय पर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया गया। धरना-प्रदर्शन में बड़ी संख्या में जिले के किसान-मजदूर शामिल हुए।

केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा में बदलाव, बुलडोजर एक्शन एवं खाद कालाबाजारी पर रोक लगाने, धान खरीद की गारंटी करने आदि मांगों को लेकर भाकपा माले, भाकपा एवं माकपा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर प्रखंड मुख्यालय पर जंगजू प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों से संबंधित नारे लगाए। इसके बाद प्रखंड कार्यालय ताजपुर के समक्ष धरना पर बैठ गये। इस दौरान सभा के माध्यम से मांगों को तत्काल पूरा करने अन्यथा आंदोलन तेज करने की चेतावनी दे डाली।

बताया जाता है कि 5 जनवरी को बड़ी संख्या में भाकपा माले, भाकपा एवं माकपा के किसान-मजदूर संगठनों के कार्यकर्ता अपने-अपने हाथों में झंडे, बैनर एवं मांगों से संबंधित नारे लिखे तख्तियां अपने-अपने हाथों में लेकर ताजपुर के राजधानी चौक से जुलूस निकाला। जुलूस प्रखंड मुख्यालय पहुंचकर प्रखंड कार्यालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ता अपने मांगों के समर्थन में जोर-जोर से नारे लगाते रहे। इसके बाद आक्रोशित कार्यकर्ता धरना पर बैठ गये।

मौके पर भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह, भाकपा अंचल सचिव रामप्रीत पासवान की संयुक्त अध्यक्षता में सभा का आयोजन किया गया। संचालन खेग्रामस के प्रखंड सचिव प्रभात रंजन गुप्ता एवं बिहार खेत मजदूर यूनियन के रामबृक्ष राय ने किया। सभा को किसान महासभा के ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह, संजीव राय, राजदेव प्रसाद सिंह, भाकपा माले के आसिफ होदा, मो. एजाज, मो. कयूम, शंकर महतो, मुकेश कुमार गुप्ता, मनोज साह, खेग्रामस के मो. नौशाद, भाकपा के मो. अलाउद्दीन, बिगन राम, नंदलाल पंडीत, शंकर राय, सिंहासन देवी, माकपा के रामानंद चौधरी आदि ने संबोधित किया।

इस अवसर पर अपने अध्यक्षीय संबोधन में माले नेता सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने मनरेगा को खत्म करने एवं इससे महात्मा गांधी का नाम हटाने से केंद्र सरकार को बाज आने को कहा। उन्होंने मजदूर हितैषी 44 कानून को खत्म कर कंपनी हित में 4 श्रम कोड बिल वापस लेने की मांग की। भाकपा नेता रामप्रीत पासवान ने कहा कि बिना वैकल्पिक व्यवस्था किये गरीबों पर बुलडोजर चलाने पर रोक लगाने, खाद की कालाबाजारी पर रोक लगाकर किसानों को निर्धारित मूल्य पर खाद उपलब्ध कराने की गारंटी करने, सभी पंचायत में नलकूप की व्यवस्था करने, सरकारी जमीन पर बसे भूमिहीनों को वास भूमि पर्चा एवं आवास देने की मांग की। अंत में मांगों से संबंधित 5 सूत्री स्मार पत्र ताजपुर बीडीओ रवि भूषण को सौंपकर मांगों को तत्काल पूरा करने अन्यथा आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी गयी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *