बोकारो के कसमार में हजारीबाग की 36 किशोरियों ने किया एक्सपोजर विजिट
रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिले मे सहयोगिनी द्वारा किशोरी लीडरशिप को लेकर चलाएं जा रहे कार्यक्रम को समझने के लिए हजारीबाग की महिला मुक्ति संस्था की किशोरियां 28 दिसंबर को जिला के हद में कसमार पहुंची। सभी किशोरियां एक्पोजर विजिट में आई थीं।
एक्पोजर विजिट के दौरान किशोरियों ने सहयोगिनी बोकारो द्वारा किशोरों में नेतृत्व विकास एवं सरकारी योजना से जुड़ाव को लेकर चल रहे कार्यक्रम की जानकारी ली। प्रखंड के हद में बगदा पंचायत भवन में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान किशोरियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से बाल विवाह से होने वाली समस्या एवं असर की जानकारी दी। दोनों संस्था की किशोरियों ने बाल विवाह रोकने, तथा महिला हिंसा के लिए अपनी-अपनी जानकारी भी साझा की।
सहयोगिनी की सचिव कल्याणी सागर ने जानकारी देते हुए कहा कि किशोरियां हिंसा तथा सामाजिक कुरीतियों को रोकने के लिए आगे आ रही हैं। उनमें नेतृत्व क्षमता विकास के साथ-साथ उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़ने की प्रक्रिया भी चल रही है। महिला मुक्ति संस्था की सचिव देवयानी वर्मा ने कहा कि संस्था द्वारा हजारीबाग जिला के हद में इचाक प्रखंड में किशोरियों द्वारा बाल विवाह रोकने तथा नेतृत्व विकास को लेकर सतत प्रयास किया जा रहा है।

जिसके सुखद परिणाम आ रहे हैं। कहा कि हजारीबाग की किशोरियां भी प्रखर है। उन्होंने कहा कि एक दूसरे से सीखने की प्रक्रिया से लड़कियों का नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। मौके पर सहयोगिनी की संगीता देवी, रेखा देवी, प्रकाश कुमार महतो, गौतम सागर, विनीता देवी, पुष्पा देवी, महिला मुक्ति संस्था की ज्योति मिर्धा, काजल कुमारी, प्रियंका कुमारी, गुनगुन कुमारी, पम्मी खातून, प्रेरणा कुमारी, नैना कुमारी , रवि कुमार आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply