मुश्ताक खान/मुंबई। झारखण्डी एकता संघ की वर्ली इकाई द्वारा प्रवासी जन चेतना संवाद का भव्य आयोजन किया गया। रविवार को वर्ली नाका के जाम्बोरी मैदान स्थित अम्बा देवी हॉल में आयोजित इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मुंबई के पूर्व उप महापौर राजेश शर्मा, विशिष्ट अतिथि के तौर पर मनीष दुबे झारखंडी एकता संघ (जेईएस) के राष्ट्रीय अध्यक्ष असलम अंसारी, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष फिरोज आलम अंसारी, राष्ट्रीय सचिव संतोष कुमार के अलावा बड़ी संख्या में झारखंड के लोग मौजूद थे।
गौरतलब है कि दीप प्रज्वलित कर और राष्ट्रीय गान के साथ शुरू हुआ प्रवासी जन चेतना संवाद की अध्यक्षता संघ के वर्ली इकाई अध्यक्ष उमेश यादव ने किया। इस अवसर पर मूल रूप से झारखंड के रहने वाले कई कलाकारों के अलावा सेकड़ों प्रवासी मजदूर शामिल हुए। इस मौके पर मुंबई के पूर्व उप महापौर राजेश शर्मा ने अपना विचार साझा किया। इसके बाद जेईएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष असलम अंसारी ने कहा की एकता में अनेकता की विजय होती है।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य झारखण्ड प्रदेश के प्रवासी मजदूर भाईयों को जागरूक करना और सरकार द्वारा प्रवासी मजदूरों को मिलने वाली योजनाओं से रू -ब -रू करना था। ताकि प्रवासी मजदूरों को सरकार से अपने हक़ के लिए कैसे माँग करनी है और इसका कौन -कौन सा लाभ मिल सकता है।
उसकी विस्तार से जानकारी दी गई, साथ ही साथ सैकड़ो प्रवासी भाइयों ने जेईएस का फॉर्म भर कर झारखण्डी एकता संघ की सदस्यता ग्रहण की। इस कड़ी में दिलचप्स बात यह है कि प्रवासी जन चेतना संवाद को स्थानीय पुलिस और नागरिकों का साथ मिला।
इस मौके पर कोर कमेटी के सदस्य सदरुल शेख़, ताजुद्दीन अंसारी, राजेन्द्र शर्मा, काशिफ उल्लाह, तौफीक अंसारी, कैलाश यादव, असगर खान, हाजी हसमत अली, मुस्तकीम अंसारी, प्रकाश यादव सहित कई राज्य स्तरीय दलों नेता भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
Tegs: #Leaders-and-actors-participated-in-jess-pravasi-jan-chetna-samvad
![]()













Leave a Reply